May 19, 2024 10:23 pm

swatantraindialive7

अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट लाजिस्टिक विभाग में पदस्थ चंदन सिंह का हुआ स्थानांतरण
ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों द्वारा किया गया भव्य विदाई समारोह

अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट लाजिस्टिक विभाग में पदस्थ चंदन सिंह का हुआ स्थानांतरण
ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों द्वारा किया गया भव्य विदाई समारोह

मध्य प्रदेश जिला जी हां हम बात कर रहे हैं सीधी जिले के पश्चिमांचल में तहसील रामपुर नैकिन अंतर्गत ग्राम बघवार में इकलौता उद्योग अल्ट्राटेक सीधी सीमेंट प्लांट में पदस्थ लाजिस्टिक विभाग के चंदन सिंह के स्थानांतरण पर ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह रखा गया।

सीधी जिले में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी कर्मचारी के स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित हुआ हो। हमेशा से ही देखने को मिला है कि यदि कोई कर्मचारी सेवानिवृत्त होता है तो संबंधित विभाग द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया जाता है। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि जब अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के कर्मचारी के स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया है।

अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बघवार के लॉजिस्टिक विभाग में पदस्थ चंदन सिंह लगातार 2 वर्षों से अपनी सेवा देते चले आ रहे हैं जहां अब उनका स्थानांतरण हो गया। उनके कार्य व्यवहार से ट्रांसपोर्ट विभाग के कर्मचारी सदैव प्रसन्न रहते थे और साथ ही अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के समस्त कर्मचारी व अधिकारी भी खुश रहा करते थे। ऐसे हालात में चंदन सिंह का स्थानांतरण लोगों के लिए एक विरह वेदना का कारण बन गया।

जहां लॉजिस्टिक विभाग में पदस्थ चंदन सिंह के स्थानांतरण पर ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों के द्वारा विदाई समारोह रखते हुए उनका सम्मान किया गया एवं उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
लॉजिस्टिक विभाग में पदस्थ चंदन सिंह के स्थानांतरण होने पर कर्मचारियों का कहना है कि ऐसे कर्मचारी हम सबको सदैव मिलते रहें।

समस्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रूपेश सिंह “लाला”, शरद तिवारी “पिंटू भैया”, विजय सिंह, सचिन सिंह, योगेंद्र सिंह, जय सिंह, अशोक शुक्ला, प्रेमचंद तिवारी व सभी ट्रांसपोर्ट के कर्मचारी उपस्थित रहे।

133 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post