May 20, 2024 1:50 am

swatantraindialive7

महुली टीम ने जीता 2 गोल से फुटबॉल का फाइनल

महुली टीम ने जीता 2 गोल से फुटबॉल का फाइनल

मध्य प्रदेश जिला सिंगरौली स्वतंत्र इंडिया लाइव 7
विधानसभा‌ ‍‌‌धौहनी के मण्डल निवास अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र नया टोला के क्रीड़ा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला महुली तथा रजनिया के मध्य खेला गया। महुली टीम ने पेनाल्टी के माध्यम से दो गोल से विजयश्री का वरण किया जबकि उपविजेता रजनिया रही।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बतौर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलशरण सिंह श्याम, विशिष्ट अतिथि के तौर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री वी.बी. सिंह मरकाम, मंडल महामंत्री फतेहबहादुर सिंह,मंडल मंत्री रामाधार विश्वकर्मा,श्रीमती ममता देवी, मंडल अध्यक्ष अजा मोर्चा हरि लाल प्रजापति,पिवर्ग मोर्चा के मंडल महामंत्री सुरेश प्रसाद साहू, अरुण कुमार कुशवाहा मंडल मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह,विमला देवी नया टोला थे। इस दौरान शक्ति केंद्र रजनिया के अध्यक्ष उमेश कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में शासकीय कर्मचारी, स्थानीय नागरिकों ने दर्शक के रूप में उपस्थित रहकर खेल का समापन कराया।

249 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post