May 20, 2024 3:10 am

swatantraindialive7

मेला एवं मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में मची भगदड़, 1 की मौत, 9 घायल

मेला एवं मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में मची भगदड़, 1 की मौत, 9 घायल देखिए पूरी खबर

मेले में मची भगदड़ के कारण घायल हुए लोगों में तीन की स्थिति नाजुक बताई जा रही है

ओडिशा कटक स्वतंत्र इंडिया लाइव 7 ओडिशा के कटक से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के बड़बा के टी ब्रिच पर श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच गई। प्राप्त जानकारी के लिए इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई। वहीं 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल महानदी के बीच स्थित सिंहनाथ मंदिर में भारी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आए थे। यह हादसा किस कारण से हुआ, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। बताया जा रहा है कि मकर संक्रांति के पर्व पर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या डेढ़ लाख से अधिक हो गई थी।

*दूसरे अस्पताल में किया रेफर*

मेले में मची भगदड़ के कारण घायल हुए लोगों में तीन की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। तीनों को कटक के दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है।

*मुआवजा देने की घोषणा*

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है।

310 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post