March 28, 2024 3:09 pm

swatantraindialive7

भाजपाई गुंडों की वजह से महिला डाक्टर का त्यागपत्र शिवराज सरकार की महिला हितैषी दावों पर तमाचा नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

भाजपाई गुंडों की वजह से महिला डाक्टर का
त्यागपत्र शिवराज सरकार की महिला हितैषी दावों पर तमाचा
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

ने कहा की दो
कानून का राज दिंसबर 2018 में समाप्त – होगा
भोपाल 07 मई 2018, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भाजपाई गुंडों द्वारा इज्जत लूटने की धमकी देने और उनके विरुद्व कोई एफ. आई. आर. न लिखने पर जबलपुर की विक्टोरिया अस्पताल की डॉ रचना शुक्ला का इस्तीफा शिवराज सरकार की महिला हितैषी नीतियो के दावों पर करारा तमाचा बताया है।
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा मध्यप्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है। भाजपाई गुंडो को कानून का कोई खौफ नहीं है। एक ओर शिवराज नौटंकी करके बदमाशो का जूलूस निकलवाते है दूसरी ओर उन्हीं पुलिस वालों पर दबाव डालकर भाजपा के अपराधियो को संरक्षण दिलवाते है। सिंह ने कहा की दो चेहरो वाली शिवराज सरकार ने साबित किया है की उनको पार्टी और सरकार से जुड़े लोगों को खुलकर गुंडागर्दी करने और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने की छूट है। यही कारण है की रामपाल सिंह हो, लाल सिंह आर्य हो, जालम सिंह पटेल हो या जबलपुर के वे गुंडे हो जिन्होने रचना शुक्ला को धमकी दी। सिंह ने कहा दो कानून का राज दिंसबर 2018 में समाप्त हो जाएगा जिस दिन भाजपा को जनता सत्ता से उखाड़ फेकेगी।

77 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post