भाजपाई गुंडों की वजह से महिला डाक्टर का
त्यागपत्र शिवराज सरकार की महिला हितैषी दावों पर तमाचा
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह
ने कहा की दो
कानून का राज दिंसबर 2018 में होगा प्रारंभ
भोपाल 07 मई 2018, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भाजपाई गुंडों द्वारा इज्जत लूटने की धमकी देने और उनके विरुद्व कोई एफ. आई. आर. न लिखने पर जबलपुर की विक्टोरिया अस्पताल की डॉ रचना शुक्ला का इस्तीफा शिवराज सरकार की महिला हितैषी नीतियो के दावों पर करारा तमाचा बताया है।
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा मध्यप्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है। भाजपाई गुंडो को कानून का कोई खौफ नहीं है। एक ओर शिवराज नौटंकी करके बदमाशो का जूलूस निकलवाते है दूसरी ओर उन्हीं पुलिस वालों पर दबाव डालकर भाजपा के अपराधियो को संरक्षण दिलवाते है। सिंह ने कहा की दो चेहरो वाली शिवराज सरकार ने साबित किया है की उनको पार्टी और सरकार से जुड़े लोगों को खुलकर गुंडागर्दी करने और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने की छूट है। यही कारण है की रामपाल सिंह हो, लाल सिंह आर्य हो, जालम सिंह पटेल हो या जबलपुर के वे गुंडे हो जिन्होने रचना शुक्ला को धमकी दी। सिंह ने कहा दो कानून का राज दिंसबर 2018 में समाप्त हो जाएगा जिस दिन भाजपा को जनता सत्ता से उखाड़ फेकेगी।