May 20, 2024 2:44 am

swatantraindialive7

वरिष्ठ पत्रकार आर बी सिंह के माता जी के निधन पर पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ पत्रकार आर बी सिंह के माता जी के निधन पर पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश जिला सीधी जिले के वरिष्ठ पत्रकार आरबी सिंह की माता जी स्व चंद्रवती सिंह पति बद्री सिंह 85 वर्ष का गत दिवस असामयिक निधन होने का दुखद समाचार मिला जिस पर मझौली क्षेत्र के पत्रकारों ने शोक सभा आयोजित कर सभी ने जहां स्वर्गीय माता के निधन पर शोक प्रकट किया वही उनकी प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पत्रकार राजकुमार तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकार श्री सिंह के माता का दुखद निधन उनके साथ साथ हम लोगों के लिए भी दुखद घड़ी है इस दुख की घड़ी में ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को लगे गहरे आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शोक सभा में प्रमुख रूप से वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह शेरगांव, संतोष तिवारी, प्रिंस सिंह चौहान, हरीश द्विवेदी, राजेश्वर तिवारी, विक्रमादित्य सिंह (मानू) परमानंद मिश्रा, एवं पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार ज्योति प्रकाश नामदेव,राकेश सिंह, राम भूषण तिवारी, राजकुमार तिवारी,संतोष दाहिया, अभिलाष तिवारी,संजय सिंह,अरविंद सिंह, राजमणि सिंह धीरेश मिश्रा, अपिल सिंह (रोहित,) मोहम्मद तौफीक (लकी) पंकज सिंह, अमित मिश्रा(पिंकू) पंकज सिंह (सोनू) शैलेंद्र दाहिया रामेश्वर द्विवेदी आदि।

89 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post