May 20, 2024 2:44 am

swatantraindialive7

भुइमाड मे बोरा बरदाना की कमी होने से धान खरीदी केंद्र में पड़ा है किसान का अनाज, किसान मोर्चा अध्यक्ष ने प्रशासन को घेरा

भुइमाड मे बोरा बरदाना की कमी होने से धान खरीदी केंद्र में पड़ा है किसान का अनाज, किसान मोर्चा अध्यक्ष ने प्रशासन को घेरा

मध्य प्रदेश जिला सीधी जी हां हम बात कर रहे हैं सीधी जिले के वनांचल क्षेत्र कुसमी जनपद पंचायत अंतर्गत धान खरीदी केंद्र भुइमाड में 30 दिसंबर को बोरा वरदाना उपलब्ध न होने के कारण किसानों का धान खरीदी नही किया गया आज भी खरीदी केंद्र में धान किसानो का पड़ा हुआ पूरे मामले पर कांग्रेश किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उदित नारायण साहू ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि शासन द्वारा 6 जनवरी तक धान खरीदी केंद्र मे धान खरीदी करने के लिए कटऑफ डेट तय किया गया था लेकिन खरीदी केद्रो मे बोरा बरदाना की कमी के कारण किसानो का धान नही लिया गया अभी भी खरीदी केंद्र में धान पड़ा हुआ है एवं शासन से स्लाइट बंद होने से कुसमी क्षेत्र के किसान धान बिक्री करने से सैकड़ों किसान वंचित हो गए हैं पूरे मामले पर सीधी कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए स्कलाइट डेट बढ़ाने एवं खरीदी केन्द्र मे पहुची किसानों की धान खरीदी करवाने की मांग की है एवं कलेक्टर का आकृष्ट कराते हुए उचित कार्यवाही की मांग की है।

117 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post