May 19, 2024 11:21 pm

swatantraindialive7

विधायक व कलेक्टर की उपस्थिति में वृद्ध आश्रम में आयोजित हुआ आनंद उत्सव

विधायक व कलेक्टर की उपस्थिति में वृद्ध आश्रम में आयोजित हुआ आनंद उत्सव

विधायक ने आश्रम हेतु भवन उपलब्ध कराने का किया प्रस्ताव
शासन की जनकल्याणकारी योजना का लाभ पात्र व्यक्ति को मिले आयोजन का उद्देश्य कहा कलेक्टर

मध्य प्रदेश जिला सीधी मझौली जनपद क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम ताला में गत 5 वर्षों से संचालित कैलाश स्वर्ण वृद्ध आश्रम में क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम एवं जिला कलेक्टर साकेत मालवीय के विशेष उपस्थिति में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन के आदेश अनुसार सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग जिला सीधी के द्वारा आनंद उत्सव एवं वरिष्ठ जन सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां प्रशासनिक अमला, आश्रम वासी, आश्रम संचालन कमेटी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा वृद्ध आश्रम में स्थापित राधा कृष्ण के फोटो प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात विधायक एवं कलेक्टर सहित सभी प्रशासनिक अमला के द्वारा वृद्धजनों को माल्यार्पण से स्वागत कर कंबल एवं फल पुष्प भेंट किए गए तत्पश्चात आश्रम के संचालक शिवा मणि तिवारी एवं सहसंचालक राम सिया बैस एवं आश्रम कमेटी के द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत किया गया वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा संगीत मंडली के साथ संगीत तर्ज पर स्वागत गीत,बधाई गीत एवं जागरूकता गीत की शानदार प्रस्तुति दी गई।तत्पश्चात अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कलेक्टर श्री मालवीय द्वारा कहा गया कि निश्चित तौर पर संतानों के रहते अगर माता पिता को आश्रम का सहारा लेना पड़े तो समाज के लिए चिंता की बात है लेकिन ऐसे लोगों की चिंता कर आश्रम संचालन कमेटी ने जिस तरह दैनिक व्यवस्था के साथ-साथ सम्मानजनक तरीके से ऐसे आश्रम वासियों को व्यवस्था दी जा रही है वह भी सराहनीय है साथ ही स्थानीय प्रशासन को कहा गया कि प्रत्येक आश्रम वासी का खाद्यान्न कार्ड बनाया जाए ताकि आश्रम व्यवस्था में कुछ सहयोग हो सकता है वहीं प्रशासन स्तर से वृद्ध आश्रम के लिए यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया गया साथ ही कहा गया कि प्रदेश सरकार द्वारा 14 जनवरी से 24 जनवरी तक आनंद उत्सव एवं वरिष्ठ जन सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसके तहत उपरोक्त विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाए साथ ही जो लोग पात्र होते हुए भी योजना से वंचित हैं उन्हें चिन्हित कर योजना का लाभ दिलाया जाए। वहीं क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने वृद्ध आश्रम संचालन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा गया कि जब लोग अपने परिवार का भरण पोषण करने में कतराते हैं ऐसे समय में इन बेसहारा एवं वृद्ध जनों का सम्मान के साथ दैनिक व्यवस्था के तहत उन्हें व्यवस्था देना सराहनीय काम है उनके तरफ से भी सहयोग का भरोसा दिलाया गया साथ ही मौके पर ही कलेक्टर श्रीमालवीय से कहा गया कि कैलाश स्वर्ण वृद्ध आश्रम के लिए भवन अनिवार्य है क्योंकि अभी 7 हजार रु प्रति माह की दर से भवन का किराया देना पड़ता है इसलिए भवन के लिए स्वीकृति प्रस्तावित कर अग्रिम कार्रवाई करें साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आगामी बरसात के पूर्व वृद्ध आश्रम का भवन तैयार हो जाए वही केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को की जानकारी देते हुए कहा गया कि दोनों सरकारें संवेदनशील हैं जो समाज के अंतिम छोर में जीवन जी रहे लोगों के बारे में भी चिंता करती हैं और ऐसे बेसहारा वृद्ध जनों के बारे में भी चिंता कर योजना बनाती हैं इसलिए आनंद उत्सव एवं वरिष्ठ जन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नशा मुक्ति के बारे में भी विस्तार से बताया गया।डिप्टी कलेक्टर एवं उप संचालक समाज कल्याण विभाग जिला सीधी श्रेयस गोखले द्वारा भी विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा गया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन के द्वारा टोल फ्री नंबर 14567 जारी किया गया है जिसके तहत कोई भी वृद्ध या दिव्यांग स्वास्थ्य,पोषण, आश्रय, वृद्ध आश्रम, डे केयर सेंटर, संस्कृति, आध्यात्मिक, मनोरंजन की जानकारी ली जा सकती है। भावनात्मक सहयोग संबंधित चिंता समाधान, आपसी संबंध प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य, सुरक्षा,मृत्यु एवं शोक संबंधित भावनात्मक सहयोग सरल जीवन प्रबंधन, समय, तनाव क्रोध प्रबंधन संबंधित समाधान भी इसी नंबर पर दिए जाते हैं। उक्त नंबर पर फोन करने का समय प्रातः 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक बताया गया।

अतिथियों ने किया सहभोज कार्यक्रम के उपरांत विधायक व कलेक्टर सहित सभी प्रशासनिक अमला, गणमान्य नागरिक वृद्धजनों के साथ बैठकर सह भोज में शामिल हुए।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सुरेश अग्रवाल, तहसीलदार बीके पटेल, सीई ओ मान सिंह सैयाम , एस डी ओ आर ई यस एके द्विवेदी, भाजपा जिला मंत्री अखिलेश पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी, अनीता सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष पोंडी, राम सजीवन कचेर, अमित तिवारी पूर्व सरपंच ताला, प्रियंका पनिका सरपंच ताला, घनश्याम दीक्षित सामाजिक कार्यकर्ता, पंचायत इंस्पेक्टर रोशन लाल गुप्ता, पीसीओ राम बहोर साकेत सचिव राम सुजान तिवारी, विजय प्रकाश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भाजपा, राम शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता, अतुल सिंह शिव प्रसाद गुप्ता, भगवंत तिवारी,बाबूलाल बैंस मुखिया, राम सजीवन तिवारी, शैलेश तिवारी अशोक बैस सहित गणमान्य जन शामिल रहे। कार्यक्रम में अंकित बैश, सुनील सुनील बैस, आशीष गुप्ता, वंश बहादुर बुनकर, राम सिया यादव, छोटेलाल कोल सहित आश्रम के कर्मचारियों ने सहयोग किया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच अमित तिवारी एवं सरपंच प्रियंका पनिका ने व्यवस्था की पूरी जिम्मेवारी का निर्वहन किया।संगीत टीम “कल्हारी म्यूजिकल ग्रुप” के द्वारा सर्वप्रथम संगीत मय तर्ज पर सुंदरकांड का पाठ किया गया तत्पश्चात सुरीले स्वर में भजन एवं जन जागरूकता के गीत प्रस्तुत किए गए जिनमें हारमोनियम पर शिवम मिश्रा, ढोलक पर वृंदावन कुशवाहा एवं कोरस पर नागेंद्र मिश्रा के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताला की छात्र-छात्राओं में प्रिया नापित, अभिषेक दीक्षित, शिल्पी यादव,शीला पांडेय, दीपांजलि कचेर, शिवांशी बैश, सूर्या गुप्ता,अभिषेक दीक्षित, आशीष सोनी, शिव तिवारी ,स्नेहा गुप्ता,रागिनी पांडेय गीत संगीत में में अपनी शानदार प्रस्तुति दी। वहीं प्रशिक्षक शिक्षक/ शिक्षिकाओं में रीता बैश, सीमा गुप्ता, पुनीत बाजपेयी शैलेश कुमार तिवारी ने सहयोग किया।

स्व सहायता समूह में बांटे कंबल इसी कड़ी में स्वामी विवेकानंद स्व सहायता समूह छुही एवं सीमा सहायता समूह ताला के द्वारा सभी आश्रम वासियों को अतिथियों के हाथों कंबल वितरण कराया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजकुमार तिवारी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा किया गया।

385 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post