April 24, 2024 10:09 am

swatantraindialive7

यह खुशहाल मध्यप्रदेश की तस्वीर तो नहीं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जवाब दें

यह खुशहाल मध्यप्रदेश की तस्वीर तो नहीं
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जवाब दें

भोपाल 11 मई 2018,
नेता
प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया है कि –

• गृह मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में
नाबालिग से रेप, फिर जिंदा जलाने की घटना।

• सरकारी खरीद में फिर से 50 किलो की गेहूं की कट्टी में 30 किलो मिट्टी।
• दमोह में सरकारी हॉस्टल की छात्राएं 2 किलोमीटर दूर नाले में शौच और नहाने जाती हैं।
• आपकी ही सरकार के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान चिट्ठी लिख रहे हैं कि गन्ना किसानों को शुगर मिल पैसा नहीं दे रही हैं।
• पिछले एक हफ्ते में दस किसानों ने आत्महत्या कर ली जिसमें एक किसान आपके विधानसभा है।

• राज्यपाल महोदया कह रही हैं कि योजनाओं की हकीकत का पता लगाएंगी।

सिंह ने कहा कि यह वह खुशहाल मध्यप्रदेश तो नहीं है जिसका बखान कर भेल दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अमित शाह के सामने करके अंगद के पांव बन गए थे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए कि आखिर घटनाएं क्यों लगातार हो रही हैं और राज्यपाल को क्यों योजनाओं की हकीकत जानने की जरूरत आन पड़ी है।
नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा कि राजधानी भोपाल में ही दूसरी बार है जब गेहूं में मिट्टी होने का पर्दाफाश हुआ है। कुछ माह पूर्व गरीबों का राशन बाजार में बिकता हुआ पकड़ा गया। जब राजधानी भोपाल में भ्रष्टाचार के जीरों टोलरेंस का दावा करने वाले मुख्यमंत्री की नाक के नीचे यह सब हो रहा है तब पूरे प्रदेश का अंदाजा लगाया जा सकता है। सिंह ने कहा कि अधिकारियों को उल्टा लटकाने वाले मुख्यमंत्री क्या जवाब देंगे कि उनके गृहमंत्री के क्षेत्र में ही दुष्कर्म के बाद नाबालिग को जिंदा क्यों जला दिया गया? सिंह ने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहा है। गन्ना उत्पादक, किसानों को शुगर मिल वाले पैसा नहीं दे रहे, इसके लिए केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखना पड़ रहा है और हमारे मुख्यमंत्री किसान पुत्र बनकर घूम रहे हैं
नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा कि 15 साल के मध्यप्रदेश की तस्वीर क्या है यह एक ही दिन में पूरे प्रदेश में अलग-अलग घटनाओं ने बता दी है। सिंह ने कहा कि आंकड़ों की बाजीगरी पाखंड, प्रचार और प्रपंच से मुख्यमंत्री लगातार इस प्रदेश की जनता को ठग रहे हैं। उन्होंने पिछले 15 साल में भावनात्मक रूप से इस प्रदेश की जनता की भावनाओं के साथ खेला। उन्हें जनता को भगवान, महिलाओं को बहन, बेटियों को भांजी और किसानों से खुद को किसान पुत्र कहकर उनके साथ धोखा दिया। आज प्रदेश के सभी वर्ग कितने परेशान हैं इसका उदाहरण है ये घटनाएं जो एक ही दिन में घटती है। नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में अराजकता का वातावरण हैं दिन ब दिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं पर यह लोकतंत्र की मजबूरी है कि तय अवधि तो सरकार को मिलती ही है फिर चाहे वह जन हितैषी हो या जन विरोधी।

109 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post