April 20, 2024 8:24 pm

swatantraindialive7

रसमोहनी शासकीय माध्यमिक विद्यालय बदौड़ी का हाईस्कूल में उन्नयन।

रसमोहनी शासकीय माध्यमिक विद्यालय बदौड़ी का हाईस्कूल में उन्नयन।

मध्यप्रदेश के शहडोल जिला अंतर्गत विकास खण्ड बुढ़ार के संकुल केन्द्र रसमोहनी में स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय बदौड़ी का हाई स्कूल में उन्नयन हो गया है। गत दिवस क्षेत्रीय विधायक जय सिंह मरावी,जिला पंचायत सदस्या उमा धुर्वे,जनपद सदस्या गीता सिंह, मंडल अध्यक्ष जैतपुर अशोक मिश्रा, अन्त्योदय समिति के बुढ़ार ब्लाॅक के अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, पूर्व मण्डल अध्य्क्ष जैतपुर प्रेम बर्मन,ब्लाॅक काॅग्रेस अध्यक्ष बुढ़ार विकास मिश्रा,सरपंच बदौड़ी,विकास खण्ड शिक्षाधिकारी बुढ़ार अशोक शर्मा,पूर्व प्राचार्य बाल मुकुन्द मिश्रा, पूर्व शिक्षक भूषण साहू,समाज सेवी दादा चन्द्रभान सिंह,,भाजपा नेता अवधेश पाण्डेय,हजारी शर्मा,सचिव घोघरी कमलेश मिश्रा,अजेन्द्र सिंह आप सभी की गरिमामयी उपस्थिती में विधायक जय सिंह मरावी ने माता सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करते हुए फीता काटकर हाई स्कूल बदौड़ी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर बारी-बारी से मंचासीन अतिथियों ने मंच साझा करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। विधायक जय सिंह मरावी ने अपने उद्बोधन में बताया कि वर्तमान में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के अन्तिम छोर में निवासरत् व्यक्तियों के प्रति संवेदनसील है। जिसका परिणाम आज आपके सामने है,कि दूरस्थ अंचल में बसे ग्राम में हाई स्कूल का सौगात देकर उन्ही के रहवास पर शिक्षा की सुविधा प्रदान किया। जिससे हर कोई पढ़ लिखकर आत्म निर्भर बन देश व समाज के समुचित विकास में अपना-अपना योगदान करें। तथा अन्य जन हितकारी योजनाओं व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाई। इस पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन जन शिक्षक जितेन्द्र तिवारी व स्वागत भाषण प्रतिवेदन सहायक अध्यापक विजय कृष्ण मिश्रा आभार प्नदर्शन मुन्ना सिंह ने किया। उक्त अवसर पर जन शिक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह,शिक्षक चन्द्रिका सिंह,मनोज कान्त शर्मा,राजेश शुक्ला,अखिलेश प्रताप सिंह,द्वारिका वर्मा,जमुना पटेल,नरोत्तम शर्मा,विवेक शर्मा,सूर्य प्रताप सिंह,अरविंद मिश्रा,जय प्रयाग,स्वामीदीन सिंह,उपेन्द्र पाण्डेय,बिशन वर्मा,रमेश सिंह,नर्बदा प्रजापति,राम कृपाल,सम्मेलाल सिंह,राम भजन,कमलेन्द्र सिंह,श्याम सुन्दर,कमलेश सिंह,मान सिंह,जगन्नाथ साहू,सीताराम सिंह,बद्री विशाल मिश्रा का सहयोग सराहनीय रहा।

100 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post