May 20, 2024 2:05 am

swatantraindialive7

युवा संकल्प अभियान उमड़ा युवाओं का सैलाब

युवा संकल्प अभियान उमड़ा युवाओं का सैलाब

मध्य प्रदेश जिला शहडोल। इसी वर्ष होने वाले प्रदेश में विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा अभी से कमर कसना प्रांरभ कर चुकी है। पार्टी विविध कार्यक्रमों के माध्यम से राजनैतिक सक्रियता बढ़ा रही है। वहीं युवाओं के माध्यम से एक ओर पार्टी शक्ति प्रर्दशन कर रही है इस बात से भी इंकार नही किया जा सकता। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा संकल्प अभियान की शुरूआत प्रदेश के आगर जिले से 15 जून को किया गया था, जो कि शुक्रवार को विराट नगरी पहुंची। बाणगंगा मैदान युवाओं के एकत्रीकरण के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और भाजपाईयों ने हजारों बाइक के साथ नगर में भ्रमण किया और युवा संकल्प रैली का सफल बनाया। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने दिया।
हजारों बाइकर्स हुए शामिल
दोपहर करीब एक बजे बाणगंगा मैदान में युवामोर्चा कार्यकर्ताओं के एकत्रीकरण हुआ जिसके बाद कार्यकर्ता बाइक रैली निकालकर नगर के विभिन्न मार्गो से होकर रैली का समापन मानस भवन में किया गया। आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युमो के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डेय मौजूद रहे, वही कार्यक्रम की अध्यक्षता युमो जिला अध्यक्ष अजय सिंह बघेल ने किया। इस दौरान विशेष तौर पर राष्ट्रीय स्वच्छता प्रभारी सुशांत शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी विक्रांत भदौरिया, शिशिर बलपुरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छावड़ा, उपाध्यक्ष दौलत मनवानी, युमो प्रदेश उपाध्यक्ष जीतेन्द्र सोनी, जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी, जिला उपाध्यक्ष कमल प्रताप ङ्क्षसह, मार्तण्ड द्विवेदी, सुदीप शुक्ला, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रकाश जगवानी, प्रवीण शर्मा, महामंत्री सूर्यकांत निराला, धर्मेन्द्र सिंह मीनू, नरेन्द्र तिवारी, बीरेन्द्र बैस, संभागीय मीडिया प्रभारी व

184 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post