March 28, 2024 2:06 pm

swatantraindialive7

कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर फिर विवाद युवा कांग्रेस की गुटबाजी आयी सामने।

कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर फिर विवाद युवा कांग्रेस की गुटबाजी आयी सामने।

दलित आदिवासी युवाओं ने राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यालय को भेजा शिकायती पत्र।

सीधी। म.प्र. में आम चुनाव चरमसीमा पर है और सीधी में युवा कांग्रेस विधानसभा लांेकसभा पदाधिकारियों के बीच जबरजस्त गहमा-गहमी चल रही हैं। यह विवाद तब और गंभीर रुप धारण कर लिया जब कांग्रेस भवन सीधी में म.प्र. युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शशांक दुवे युका पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक ले रहे थे। उसी बीच संबोधन के लिए खड़ी हुई लोकसभा अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा कर दी तभी कांग्रेस भवन में मौजूद युका पदाधिकारी भौचक्के रह गये। कार्यकारी अध्यक्ष के संबंध में न तो किसी पदाधिकारी से रायसुमारी की गयी और न हीं कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने के संबंध में कोई मीटिंग की गई। उसी बीच तब और हालात नाजुक हो गए जब विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश परिहार अपने संबोंधन में राहुल सिंह चैहान की कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा कर दी और साथ ही कहा कि मेरे द्वारा प्रस्ताव म.प्र. युवा कांग्रेस और राष्ट्रीय कार्यालय को भेजा गया है जो अनुमोदित होकर जल्द ही मिल जाये। कार्यालय में मौजूद युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष के रबैये का विरोध किया। इसी बीच संबोधन में खड़े हुए कांग्रेस कमेटी सीधी के नवनियुक्त अध्यक्ष रुद्र प्र्रताप सिंह बाबा ने भी लोकसभा अध्यक्ष को विवाद सुलझाने की समझाईस दी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा जब चुनाव नजदीक है ऐसी स्थिति में युका के पदाधिकारियों के बीच इस तरह का मतभेद चिंता जनक है जिसे सुलझाया जाना चाहिए। अब कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर पिछड़े आदिवासी दलित हरिजन छात्रों ने यह कहते हुए अध्यक्ष पद से हटाये जाने की मांग की है, कि जिस व्यक्ति की नियुक्ति कार्यकारी अध्यक्ष के रुप में की गयीं है वह दिनांक 10 अप्रैल को सीधी जिला मुख्यालय में आरक्षण के विरोध में आंदोलन किये थे जिसमे पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया था, वह राॅयल राजपूत संगठन जो क्षत्रिय वर्ग का नेतृत्व करता है उसके पदाधिकारी है। ऐसे व्यक्ति को कैसे अध्यक्ष बनाया जा सकता है नियुक्ति वापस नहीं लिए जाने पर आरक्षित वर्ग के गोंड़, हरिजन, आदिवासी, पिछड़ा, दलित आने वाले चुनाव में कांग्रेस को मतदान नहीं करेगा इसके विरोध में दलित युवा अनूप सिंह गोंड़, सोनू बर्मा, कालीमन सिंह गोंड़, बिन्नू साकेत, हरीस यादव, रामसुन्दर साकेत, दीपक साकेत, प्रदीप सिंह गोंड़, विकास कोरी, मदन बसोर, अनिल यादव सहित सैकड़ो आदिवासियों ने राष्ट्रीय युवा कांग्रेस राहुल गाॅधी कार्यालय और म.प्र. युवा कांग्रेस प्रभारी को पत्राचार किया हैं।

इधर सफाई में –

जब इस संबंध में कार्यकारी अध्यक्ष से बात की गयी कि क्या आज भी आप राॅयल राजपूत संगठन के पदाधिकारी है, तो उनके द्वारा बड़े साफगोई से यह कहा गया कि मैं अब राॅयल राजपूत का पदधिकारी नहीं हूॅ। मेरे द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को त्याग पत्र दिया जा चुका हैं। पद त्याग के संबंध में किया गया पत्राचार स्वतंत्र इण्डिया लाईव 7 के पास सुरक्षित है। पत्र कितना सही है कितना गलत स्वीकार है या अस्वीकर इसके संबंध में संगठन के उच्च पदाधिकारी ही बता पायंेगें। फिलहाॅल युवा कांगे्रेस लोकसभा सीधी रंजना मिश्रा और विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश परिहार लोकसभा के पुराने पदाधिकारी के बीच जबरजस्त विरोध अगर यही विरोध अगले दो-तीन महीनें तक कायम रहता है, तो संगठन और पार्टी को जबरजस्त नुकसान हो सकता हैं।

224 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post