April 20, 2024 1:27 pm

swatantraindialive7

*इंटर स्टेट बाईक चोर गिरोह के चार सदस्य बेतिया से गिरफ्तार*

*इंटर स्टेट बाईक चोर गिरोह के चार सदस्य बेतिया से गिरफ्तार*

स्थानीय पुलिस ने बैेरियाडीह निवासी अजय सहनी के निशानदेही पर रविवार की रात्रि पश्चिम चम्पारण के बेतिया टाउन में दो जगहों पर छापेमारी कर चोरी की चार बाइक के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी लोग बाईक चोर है। जिन्हे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार चोरो की पहचान कोबेया निवासी सुभाष कुमार, बगही नमिया निवासी चन्दन चैधरी और बगही निमिया निवासी मंजय चैधरी के रूप में हुई है। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि बैरियाडीह निवासी टेकमन सिंह ने दरवाजे से चोरी की गई बाईक मामले में अजय सहनी को नामजद किया। पुलिस ने अजय सहनी को उसके घर से गिरफ्तार किया और थाने लाकर पूछताछ की। जिसमें अजय ने बताया कि कोबेया निवासी सुभाष कुमार के पास उसके बेतिया अवस्थित निजी डेरा में चोरी की बाइक होने की बात कही। उसके स्वीकारोक्ति के आधार पर पुलिस अजय को लेकर बेतिया गयी। जहां स्थानीय पुलिस की सहयोग से सुभाष कुमार के डेरा पर छापेमारी की गई। इस दौरान मंजय चैधरी को एक स्पेलेंडर बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके बाद उन दोनों की निशानदेही पर बेतिया निमिया निवासी चंदन चैधरी के घर से तीन चोरी की बाइक के साथ चंदन नामक एक चोर को गिरफ्तार किया गया। बरामद बाइक में एक ग्लेम्बर एक आपची सहित एक सुपर शामिल है। चंदन ने बताया कि उसने बेतिया शहर से ही तीनो बाइक चुराया है। उसने बताया चोरी की बाइक को गोपालगंज में पांच हजार रूपये में बेचता है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे है। जिसके आधार पर छापेमारी की जा रही है। बकौल थानाध्यक्ष चारों चोरो का तार अंतरराज्यीय गिरोहों से जुड़ा है। छापेमारी में परमानन्द मंडल, राजेश सिंह, इंरदेव यादव, सैप बल, चैकीदार सरदानन्द पासवान, नीतीश कुमार, राज कुमार पासवान उपस्थित थे।

248 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post