April 25, 2024 12:46 pm

swatantraindialive7

चारू मजूमदार की शहादत नहीं जायेगी बेकार: माले

चारू मजूमदार की शहादत नहीं जायेगी बेकार: माले

बिहार मोतिहारी:* माले के लोगों ने चारन मजूमदार का 46 वां शहादत दिवस मनाया। जानकारी नगर अध्यक्ष विष्णु दयाल यादव ने दी है। उन्होने बताया कि मोतिहारी और छौड़ादानो में कन्वेंशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर स्थित नरसिंह बाबा मंदिर के प्रांगण में शिक्षक संघ के नेता का0 रामबाबू सिंह की अध्यक्षता में शहादत दिवस मनाया गया। उन्होने कहा कि शहीद चारन मजूमदार बाबा साहेब अम्बेडकर एवं भगत सिंह के सपनो का भारत निर्माण के लिए अपनी शहादत दी है। उनकी शहादत को हम नहीं भूल सकते है। बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। यहां रोज हत्या, लूट एवं बलात्कार की घटनाएं हो रही है। गरीब एवं शोषित वर्ग के लोगो की खुशियां छिन ली गई है। दलित-अल्पसंख्यको पर जुल्म ढाहे जा रहे है। जबतक इस तरह की व्यवस्था को खत्म नहीं किया जाता है। तबतक माले अपनी लड़ाई को जारी रखेगा। अवसर में राधव साह, भाग्य नारायण चैधुुर, जितेन्द्र नाथ शर्मा, राजेन्द्र राम, नारायण साह, जितेन्द्र गुप्ता आदि लेफ्ट नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

73 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post