April 24, 2024 8:11 pm

swatantraindialive7

भारत के तीन वेवाक पत्रकार का गला घोंटा गया।

भारत के तीन वेवाक पत्रकार का गला घोंटा गया।

राहुल सिंह गहरवार संपादक स्वतंत्र इंडिया लाइव सेवन
दिल्ली भारतीय पत्रकारिता जगत में पत्रकारिता का काला दिन । ABP न्यूज़ के चीफ एडिटर मिलिंद खलेंडकर, वेवाक पत्रकार अभिसार शर्मा को हटाए जाने के बाद पुण्य प्रसून बाजपेयी को भी अपना कार्यक्रम हटाने के लिए कहा गया। इसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिए।

पुण्य प्रसून वाजपेई का ABP News से इस्तीफा। प्राइम टाइम कार्यक्रम बंद करवाया गया। सरकार के दबाव के चलते कई दिन से प्रसून का प्रोग्राम ‘मास्टरस्ट्रोक’ स्क्रीन पर बाधित किया जा रहा था। सैटेलाइट से गड़बड़ी पैदा की जा रही थी। आज प्रसून दफ्तर आए तो उनसे कहा गया कि वे अपना काम कर के चले जाएं। संभव है कि आज ही उनके शो का आखिरी दिन हो।

बहरहाल वे दफ्तर से निकल गए और खबर आम हो गई कि उन्हें कल से आने को माना कर दिया गया है। इससे पहले कल चैनल के प्रबंध संपादक मिलिंद खांडेकर ने इस्तीफा दिया था।

प्रसून के अलावा अभिसार शर्मा को भी लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया है। सरकार को रास न आने वाली खबरों के चलते ABP News में संपादकीय कत्लेआम मच चुका है। माना जा रहा है सरकार का अगला कोपभाजन कई और बड़े पत्रकार बन सकते हैं।

181 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post