April 25, 2024 1:32 pm

swatantraindialive7

ओपिनियन पोल में भाजपा हार सकती है तीनों राज्यों में कांग्रेस की हो सकती है जबरदस्त वापसी

ओपिनियन पोल में भाजपा हार सकती है तीनों राज्यों में कांग्रेस की हो सकती है जबरदस्त वापसी

भोपाल| मध्य प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के परिणाम बड़ा उलटफेर कर सकते हैं| प्रदेश में 15 साल बाद फिर कांग्रेस सत्ता में आ सकती है| एबीपी न्यूज द्वारा सी-वोटर के साथ मिलकर कराये गए ओपिनियन पोल में आये परिणाम कांग्रेस के लिए राहत पहुँचाने वाले हैं, वहीं तीन बार से मप्र की सत्ता में काबिज भाजपा के लिए मुश्किल भरा है|

विधानसभा चुनाव से पहले एबीपी न्यूज और सी-वोटर के ओपिनियन पोल में भाजपा शासित तीनों राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी हार रही है, बात करें मध्य प्रदेश की तो ओपिनियन पोल के मुताबिक यहां कांग्रेस को बढ़त मिल रही है| मध्यप्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं, जिसमें बीजेपी को सिर्फ 106 मिलती दिख रही हैं, वहीं कांग्रेस को 117 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य को 7 सीटें मिलने का अनुमान है| बीजेपी को पिछले विधानसभा के मुकाबले 59 सीटों का नुकसान हो सकता है, वहीं कांग्रेस को पिछले चुनाव के मुकाबले दोगुनी सीटें मिलने की संभावना है| मध्य प्रदेश विधानसभा में वोट शेयर में भी कांग्रेस को बढ़त मिल रही है, कांग्रेस- 42% बीजेपी- 40% अन्य- 18 % वोट शेयर मिलने की सम्भावना है|

मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज पहली पसंद

मध्य प्रदेश में एबीपी न्यूज-सी वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है और कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है, वहीं सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में सीएम के रूप में शिवराज सिंह चौहान लोगों की पहली पसंद हैं, शिवराज सिंह चौहान- 42% ज्योतिरादित्य सिंधिया 30% कमलनाथ 7% लोगों की पसंद बने हैं|

नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम देखना चाहती है जनता

एबीपी न्यूज-सी वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को ही जनता ने पसंद किया है| मध्य प्रदेश के 54 प्रतिशत लोग पीएम के तौर पर नरेंद्र मोदी को दोबारा मौका देना चाहते हैं वहीं, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में 25 प्रतिशत लोग पसंद कर रहे हैं|

246 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post