March 29, 2024 7:37 am

swatantraindialive7

प्रखण्ड कौशल विकास केन्द्र गौनाहा के छात्राओं ने सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन।

प्रखण्ड कौशल विकास केन्द्र गौनाहा के छात्राओं ने सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन।

बिहार जिला बेतिया रक्षाबंधन के अवसर पर केन्द्र के छात्राओं ने सशस्त्र सीमा बल मंगुराहा के जवानों को राखी बांधी और उन्हें सेवंईआ खिलायी।
बल के इंस्पेक्टर दशरथ सिंह ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आज उन्हें परिवार से दूर होने का एहसास नहीं हो रहा है।
ए एस आई खेमराज ने सबका हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से हम हर बाधा पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।
मौके पर ए एस आई श्यामलाल चौहान के साथ बल के अन्य क ई सदस्य उपस्थित थे।
केन्द्र समन्वयक सुबोध कुमार चौबे ने कहा कि हमारे सशस्त्र बल के जवान मौसम एवं परिस्थितियों की परवाह किए बिना हमेशा देश की सुरक्षा के लिए कॄतसंकल्प रहते हैं। ये पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं।
हमारे जवानों का देशप्रेम की भावना अद्वितीय है। वे सभी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं।
वही छात्राओं ने कहा कि हमारे सशस्त्र बल के जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन उनके जीवन के लिए अविस्मरणीय है।
मौके पर कस्तूरबा, नेहा , निशा, मीना , निकी, आराधना, आरती कुमारी , पूजा कुमारी, मेनका, वैशाली, सुषमा कुमारी, चंदा कुमारी पुनम कुमारी कुमारी पूजा सहित दर
दर्जनों छात्रा उपस्थित थे।

79 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post