April 20, 2024 7:20 pm

swatantraindialive7

राम गोपाल गुप्ता अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनें।

राम गोपाल गुप्ता अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनें।

आज प्रेस वार्ता कर अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम गोपाल गुप्ता ने सीधी जिले के पत्रकारों का किया सम्मान।

म.प्र. जिला सीधी में वरिष्ठ समाज सेवी एडवोकेट राम गोपाल गुप्ता को अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। 10 देशों, 22 राज्यों एवं 25 करोड़ वैश्यों तथा 356 उप जातियों का एक मात्र अन्तर्राष्ट्रीय संगठन वैश्य महासम्मेलन की प्रतिनिधि सभा की बैठक हर्षवर्धन गुप्ता, विज्ञान एवं पर्यावरण मंत्री भारत सरकार विजय गोयल, मंत्री भारत सरकार एवं कैलाश विजय वर्गीय राष्ट्रीय महासचिव भारतीय जनता पार्टी, श्याम जाजू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के अतिथि में होटल एम्वियन्श गुरुग्राम हरियाणा में आयोजित की गई थी, जिसमें एग्जेक्यूटिव कमेंटी की मीटिंग में अशोक अग्रवाल अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वैश्य महासम्मेलन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कमेंटी को वाईस प्रेसीडेंट का चयन प्रस्ताव भेजा गया था। जिसमें राम गोपाल गुप्ता का भी नाम सामिल था। अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा चयन करते हुए राम गोपाल गुप्ता को अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। आप को बताते चले कि सीधी शहर में यह जानकारी मिलते ही वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी एवं सदस्यों में हर्ष व्याप्त हैं। सीधी जिले को आज से नहीं सन् 1980 से अच्छे स्थान प्राप्त होते रहें हैं।

84 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post