March 29, 2024 9:17 pm

swatantraindialive7

शौचालय निर्माण कराने के डेढ़ माह बाद भी जीविका के दीदियों को नही मिला प्रोत्साहन राशि।

शौचालय निर्माण कराने के डेढ़ माह बाद भी जीविका के दीदियों को नही मिला प्रोत्साहन राशि।

फोटो, प्रदर्शन करती जीविका दीदी।

बिहार मधुबनी प्रखंड के तमकुहवा पंचायत के कठहा 10 नंबर वार्ड में गायत्री जीवीका ग्राम संगठन के जीवीका दीदियों द्वारा कराए गए शौचालय निर्माण का प्रोत्साहन राशि डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी नहीं मिल सका है। जिसके कारण जीविका के दीदियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से नाराज गायत्री जीवीका ग्राम संगठन के जीविका दीदीओ ने रविवार को अपने बनाए गए शौचालय के सामने प्रदर्शन किया। एवं विभाग के पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 1 सप्ताह के अंदर निर्माण कराए गए शौचालय का प्रोत्साहन राशि नहीं मिलता है तो प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे। गायत्री जीविका ग्राम संगठन के जीविका दीदी मीना देवी, मीरा देवी, सरस्वती देवी, मानती देवी, मैना देवी, लाल मती देवी ,बचीया देवी, सहित दर्जनों जीविका दीदीओं ने अपने बनाए गए शौचालय के सामने प्रदर्शन करते हुए कहा कि जीविका समूह के पदाधिकारियों द्वारा जीविका के सदस्यों को अपने-अपने घरों में शौचालय का निर्माण कराने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया गया था। जिसके बाद जीविका के सभी दीदियों ने गांव के लोगों से उधार पैसा लेकर शौचालय का निर्माण करा दिया। लेकिन शौचालय निर्माण के डेढ़ माह बाद भी गायत्री जीवीका ग्राम संगठन के दीदियों को सरकार की तरफ से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि नहीं दिया गया। जीविका के सदस्य बचीया देवी ने बताया कि जीविका के पदाधिकारियों के कहने पर दूसरे किसी से 10 दिन का समय लेकर 15 हजार रुपये से शौचालय का निर्माण कराया था। लेकिन आज तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिल सका। रुपया देने वाला व्यक्ति लगातार तगादा कर रहा है ।लेकिन पदाधिकारी हम सभी दीदियों के बातो को नहीं सुन रहे हैं। सभी जीवीका दीदीओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 1 सप्ताह के अंदर सभी जीवीका दीदियों को प्रोत्साहन राशि नहीं मिलती है तो प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
इस संबंध में पूछने पर प्रखंड समन्वयक प्रभात रंजन ने बताया कि कठहा के 10 नंबर वार्ड के जीवीका दीदियों द्वारा बनाए गए शौचालय का सर्वे कर लिया गया है। सभी के खाते में प्रोत्साहन राशि को जल्द ही भेजा जाएगा।
बताते चलें कि एसडीएम घनश्याम मीणा मधुबनी प्रखंड के किसान भवन में सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा था कि शौचालय निर्माण होने के साथ ही लाभुक के खाते में शौचालय निर्माण होने के साथ ही प्रोत्साहन की राशि भेज दी जाएगी। लेकिन मधुबनी प्रखंड में लोगों द्वारा अपने घरों में निर्माण कराए गए शौचालय का प्रोत्साहन राशि लेने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाया जा रहा हैं।

67 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post