March 29, 2024 6:48 pm

swatantraindialive7

भाकपा माले ने भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली में पूरी ताकत झोंकी।

●भाकपा माले ने भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली में पूरी ताकत झोंकी।

●बेतिया से 10 हज़ार लोग रैली में हिस्सा लेंगे।

बिहार जिला बेतिया,23 सितंबर,2018
भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली की तैयारी पुरे चम्पारण में जोर शोर से चल रही है।पुरे चम्पारण में व्यापक प्रचार-प्रसार हुआ है,लाखों परिवारों तक रैली का संदेश पहुंचाया गया है।रैली में दसियों हज़ार लोग चम्पारण से जायेंगे।
27 सितंबर को भाकपा माले द्वारा पटना में आयोजित भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली की तैयारी को लेकर मैनाटाड में माले के प्रखंड सचिव सीताराम राम के नेत्तृत्व में सैकड़ो महिलाओ का जुलूस पैदल सिंहपुर,मैनाटाड धोबनी,रमपुरवा,बरवा परसौनी,सहित दर्जनों गांवों में पदयात्रा निकाल कर रैली में जाने को अपील कर रहे है,गांव सभा को संबोधित करते हुए मैनाटाड के प्रखंड सचिव सीताराम राम ने कहा कि देश के संविधान, लोकतान्त्रिक संस्थाओं, राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा के साथ खिलबाड़ करने वाली फासीवादी भाजपा सरकार के खिलाफ बिहार की यह पहली रैली है। जिसमे भारी संख्या में समाज के सभी वर्गों के लोग भाग लेंगे।उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर बलात्कार कांड को लेकर हालिया सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और मीडिया रिपोर्टिंग पर लगायी गयी रोक को हटाने का फैसला ने रैली की महत्ता को बढ़ा दिया है।राफेल डील को लेकर वित्तमंत्री से लेकर रक्षामंत्री की झूठ को फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति हॉलैंड का बयान कि भारत सरकार की ओर से ऑफसेट समझौते के लिए एकमात्र रिलायंस डिफेन्स का दिया गया था।इस डील ने साबित कर दिया है कि मोदी सरकार को देश की सुरक्षा-सम्मान से कोई मतलब नही है और वह अम्बानी-अडाणी की पैरोकार करने वाली सरकार बन गयी है।इस सरकार को क्षणभर के लिए गद्दी पर रहने का नैतिक अधिकार नही है क्योंकि इसने पुरे देश से झूठ बोला है।इसलिए रैली से नारा गूंजेगा,राफेल चोर-गद्दी छोड़, अभी छोड़-जल्दी छोड़! कहा कि देश को बचाने के लिए भाजपा को भगाना जरूरी है।
माले नेता बन्धु राम ने कहा कि रैली की तैयारी अंतिम चरण में है। और 22 सितम्बर से प्रचार जत्था निकल रहा है। जो प्रखंड के सभी गांवो में जायेगा।उन्होंने कहा कि प्रखंड के 200 से ज्यादा गांव-टोला के लोग रैली में हिस्सा लेंगे। वही अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव इंद्रदेव कुशवाहा प्रचार जीप को लेकर कर गांवो और छोटे- बड़े बाजारों में नुकड़ सभा कर रहे है। किसान नेता ने कहा कि मोदी सरकार अच्छे दिन लाने की वादा किया था,किसानों के फसल के लागत मूल्य के दो गुना सामर्थ मूल्य देने की घोषणा किया था। जो 4 साल बाद अन्य वादा की तरह यह भी जुमला ही साबित हुआ है।मजदूरों किसानों को रैली में भाग लेने के लिए अपील कर रहे है। उन्होंने कहा की रैली में मज़दूर-किसानों के अलावे बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं और महिलाओं की हिस्सेदारी होगी।इस रैली में बुद्धिजीवियों और अक्लियतों की भी उल्लेखनीय भागीदारी होगी।
[23/09, 7:16 PM] Rahul Singh Swatantra India Live 7: नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह 24 से 28 सितंबर तक रीवा और सतना जिले के दौरे पर

राहुल गांधी की यात्रा की तैयारियों का नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह करेंगे निरीक्षण

भोपाल 23 सितंबर 2018 । नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह 24 सितंबर से 28 सितंबर तक सतना एवं रीवा जिले के दौरे पर रहेंगे। श्री सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की 27 एवं 28 को प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे।
श्री सिंह 24 सितंबर को सतना से चित्रकूट जाएंगे। सभा स्थल का निरीक्षण और कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद.रीवा के लिए रवाना होंगे। श्री सिंह रीवा में राहुल गांधी की सभा स्थल का निरीक्षण करेंगे और कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे। श्री सिंह 27 एवं28 सितंबर को राहुल गांधी जी के साथ रहेंगे और 29 सितंबर को भोपाल लौटेंगे।

118 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post