April 20, 2024 3:51 am

swatantraindialive7

भाजपा और कांग्रेस पर किया कड़ा प्रहार, कहा-दोनों ही पार्टियाँ जनता को बांटती है, विकास का दावा है खोखला: रामविशाल विश्वकर्मा।

भाजपा और कांग्रेस पर किया कड़ा प्रहार, कहा-दोनों ही पार्टियाँ जनता को बांटती है, विकास का दावा है खोखला: रामविशाल विश्वकर्मा।

म.प्र. जिला सीधी अन्तर्गत आम आदमी पार्टी के विधानसभा सीधी के प्रत्याशी रामविशाल विश्वकर्मा ने सीधी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश की 230 सीटों पर पूरी मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेगी और लूट और भ्रष्टाचार की सरकार को उखाड़कर आम आदमी का राज स्थापित करेंगी। विश्वकर्मा जी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 14 सालों में प्रदेश को लूट और भ्रष्टाचार दिया है। लोग भाजपा सरकार से नाराज हैं और कांग्रेस को भी विकल्प के रुप में नहीं देखना चाहते हैं, इसलिए प्रदेश में स्वच्छ और ईमानदार सरकार देना आम आदमी पार्टी की जिम्मेदारी है। उन्होंनंे कहा कि प्रदेश में किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है। कर्ज के कारण मध्य प्रदेश में 5 किसान रोज आत्महत्या कर रहें हैं। मध्य प्रदेश में अतिरिक्त उत्पादन होने के बावजूद बिजली देश में सबसे महंगी है और यही नहीं 43 लाख घरों में आज भी बिजली नहीं पहुंची हैं। प्रदेश में शिक्षा का हाल भी बदहाल हैं। 50 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे फेल हो रहे हैं। 25 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों को बंद कद दिया गया हैं। 90 प्रतिशत स्कूलों में बिजली नहीं है। आठवीं कक्षा के बच्चे 1 से 9 तक के अंकों को नहीं पहचान पाते हैं। 40 लाख घरों की महिलाओं को एक किमी दूर से पानी लाना होता हैं। प्रदेश में जितनी जरुरत है, उसके आधे ही अस्पताल हैं और जो हैं उनमें भी 50 प्रतिशत में डाॅक्टर नहीं हैं। 92 बच्चे रोज कुपोषण के कारण मौत के मुंह में समा जाते हैं। प्रदेश में 70 प्रतिशत बच्चों कमें खून की कमी हैं। 45 प्रतिशत बच्चे कुपोषित हैं। प्रदेश में नौकरियों की कमी के कारण हर रोज औसतन दो युवा आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदेश के बुजुर्गों को महज 300 रुपये पेंशन दी जाती है, जो अन्य प्रदेशो की तुलना में बेहद कम हैं। इस लूट और भ्रष्टाचार की सरकार को उखाड़कर प्रदेश में आम आदमी का राज स्थापित करना हैं।

सरकारों के बीच के फर्क को बताएंगे और जनता कह रही है कि अब बस आम आदमी पार्टी की चुनावी तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए राम विशाल विश्वकर्मा जी ने बताया कि पार्टी ने सरकार-सरकार में फर्क होता है और अब बस कैंपेन जारी किए हैं। यह दोनों कैंपेन सोशल मीडिया के साथ-साथ जमीन पर डोर-टू-डोर कैंपेन के दौरान जनता तक ले जाए जाएंगे। भाजपा मध्य प्रदेश में बता रही है कि सरकार-सरकार में फर्क होता है, और इसके लिए वह 2003 की कांग्रेस सरकार से अपने 15 साल के कामकाज की तुलना कर रही है। हम भी मानते हैं कि सरकार-सरकार में फर्क होता है, लेकिन असली फर्क क्या होता है, यह हम इस कैंपेन के जरिये बताएंगे और दिल्ली सरकार के महज तीन साल के कामकाज की तुलना शिवराज सरकार के 15 साल से करेंगे। दिलचस्प यह है कि दिल्ली में महज 3 साल में जो काम हुए हैं, वह भाजपा की 15 साल की सरकार पर भारी हैं।

जनता को जोड़ा जाएगा अब बस कैंपेन से
इस मौके पर अब बस कैंपेन के बारे में बताया कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने 15 साल में कोई ऐसा काम नहीं किया है जिससे जनता को असल में कोई लाभ हुआ हो। ऐसे में प्रदेश में चारों ओर बदहाली और भ्रष्टाचार और लूट का राज है। इस स्थिति से मध्य प्रदेश की जनता अब निजात चाहती है। इसी भावना को अब बस कैंपेन में बल दिया गया है कि अब ये सब कुछ नहीं चलेगा। इसके लिए आम जनता को अ बस का लोगो लगाकर जो भी गलत काम प्रदेश में हो रहा है, जैसे टूटी सड़कें, परेशान किसान, फसल की बर्बादी, बेरोजगारी, कुपोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा की बदहाली इनकी तस्वीरें खींचकर इन अब बस के लोगो लगाकर अपने फेसबुक, ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करना है और हमें भेजना है। यह लोगो तीन कलर में आम आदमी पार्टी की वेवसाइट पर उपलब्ध हैं।

96 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post