April 24, 2024 12:16 am

swatantraindialive7

मध्य प्रदेश का 52 वां जिला बना निवाड़ी

मध्य प्रदेश का 52 वां जिला बना निवाड़ी

1 अक्टूबर से निवाड़ी जिला आएगा अस्तित्व में

भोपाल। मध्य प्रदेश स्वतंत्र इंडिया लाइव सेवन विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में जिलों की संख्या 51 से बढ़कर 52 होगी। टीकमगढ़ से कट करके निवाड़ी प्रदेश का 52वां जिला बनेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। नया जिला एक अक्टूबर को अस्तित्व में आ जाएगा। इस सम्बन्ध में राजस्व विभाग द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार टीकमगढ़ जिले की सीमाओं में उसकी तहसील पृथ्वीपुर, निवाड़ी और ओरछा को अपवर्जित करते हुए तथा समाविष्ट करते हुए एक नया जिला बनाया जायेगा। जिसका निवाड़ी मुख्यालय होगा।काफी लंबे समय से स्थानीय विधायक और यहां की जनता जिला बनाने की मांग कर रही थी। सरकार ने निवाड़ी को जिला बनाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने टीकमगढ़ के दौरे पर निवाड़ी को चुनाव से पहले जिला बनाने की घोषणा की थी। इस प्रकार चुनाव से पहले सरकार ने अपना वादा पूरा किया, इसे एक बड़ा फैला माना जा रहा है| यह उत्तरप्रदेश से सटा नया जिला है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने निवाड़ी को जिला बनाने की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा के बाद राजस्व विभाग के अवर सचिव ने 29 अगस्त 2016 को जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगा था। इसके बाद से ही यह कवायद चल रही थी। आज इस फैसले पर मुहर लगी है।

ऐसे बढ़ते गए प्रदेश में जिले

इससे पहले प्रदेश का 51 वां जिला आगर-मालवा बना था। 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ अलग हुए, तब जिलों की संख्या 45 तथा संभाग 9 थे। इसके बाद 2003 में तीन नए जिलों का गठन किया गया। बुरहानपुर, अनूपपुर, शहडोल को जिला बनाया गया। इसके बाद 2008 में तीन नए जिले बने अलीराजपुर, सिंगरौली और रतलाम। वर्तमान में मध्य प्रदेश में 10 संभाग एवं 51 जिले हैं, 10वां संभाग 2008 में शहडोल बन गया है

181 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post