April 20, 2024 2:29 pm

swatantraindialive7

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को​ मिला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को​ मिला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

*मुम्बई
भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी अदाकारा अक्षरा सिंह को उनके शानदार अभिनय और भोजपुरी सिनेमा मे योगदान के लिए फिल्म जगत का सबसे नामी पुरस्कार ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड’ दिया गया है। अक्षरा ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन भी लिखा है, अक्षरा ने लिखा है कि उन्हें जो दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिला है उसे वो अपने मां- पापा को डेडिकेट कर रही हैं। उन्होंने लिखा कि जिन्होने मेरे सपनो को पूरा करने के लिए खुद खूब मेहनत किया। साथ ही मेरे फैंस, मेरे शुभचिंतक और अपने फ्रेंडस को।

बता दें कि अक्षरा पहले टेलीविजन जगत में काम करती थीं और फिर उन्हें भोजपुरी फिल्मों के आॅडिशन में जाने का मौका मिला। अक्षरा को अपना पहला ब्रेक भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन के साथ​ मिला था। अक्षरा अब तक 50 से ज्यादा फिल्में और दर्जनों एड शोज कर चुकी हैं।

131 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post