April 20, 2024 7:55 pm

swatantraindialive7

गुजरात में बिहारियों व उत्तर भारतीयों को भगाए जाने के खिलाफ भाकपा माले ने मोदी का पुतला फूंका।

गुजरात में बिहारियों व उत्तर भारतीयों को भगाए जाने के खिलाफ भाकपा माले ने मोदी का पुतला फूंका।

★ राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिये खतरा बन गयी है मोदी सरकार।
★गुजरात की घटना के लिए मोदी नीतीश को बताया जिम्मेवार।
★पलायन कर गए सभी गरीबों-मजदूरों को मुआवजा देने व हमला रोकने में नाकाम वरिष्ठ अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग।

नरकटियागंज,10 अक्टूबर’18,

बिहार जिला बेतिया भाकपा (माले) ने गुजरात से बिहारियों व उत्तर भारतीयों को खदेड़ बाहर किये जाने व क्षेत्र और धर्म के नाम पर देश को विभाजित करने की भाजपाई मंसूबों-साजिश के खिलाफ आज नरकटियागंज भगत सिंह चौक पर पीएम मोदी का पुतला फूंका।माले कार्यालय दिउलिया से जुलूस शहर के सभी मुख्य मार्ग होते हुए भगत सिंह चौक पहुंचा जहां पीएम मोदी का पुतला फूंका गया।
इस दौरान भाकपा (माले) नेता ने राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिये खतरा बन गयी मोदी सरकार को उखाड़ फेंको,गुजरात में बिहारियों पर हो रहे हमले पर मोदी-नीतीश चुप क्यों,मोदी -नीतीश चुप्पी तोड़ो,क्षेत्र व धर्म के नाम पर देश तोड़ने वाली भाजपा की राजनीति को ध्वस्त करो आदि नारा लगा रहे थे।
कार्यक्रम का नेतृत्व माले नेता मख्तर मिया,ध्रुप राम,काशी सिंह,नजरें आलम,राजन कुमार, आदि कर रहे थे।
सभा को सम्बोधित करते हुय नेताओं ने मोदी-नीतीश पर जमकर हमला बोला और भाजपा की मोदी सरकार को देश की एकता अखंडता और गरीबों- मज़दूरों के लिये खतरा बताया.नेताओं ने नीतीश से पूछा कि अब उनकी अंतरात्मा को क्या हो गया है ?वे बिहारी मज़दूर-गरीब के हक़ में कुछ क्यों नही बोल रहे?नेताओं ने कहा कि अब मोदी और नीतीश दोनों का डीएनए एक हो गया है इसलिय नीतीश बिहारियों पर हमलावर भाजपा के साथ है।
नेताओं ने कहा कि *क्षेत्र व धर्म के नाम पर देश को भाजपा विभाजित कर रही है,नेताओं ने मोदी से पूछा कि आखिर गुजरात में बिहारी व उत्तर भारतीय मज़दूरों-गरीबों पर बार बार हमला क्यों हो रहा है ? और इसे रोकने में गुजरात सरकार क्यों नाकाम है? जबकि 15 से अधिक वर्षों से गुजरात में भाजपा का राज है।बिहारियों उत्तर भारतीयों को खदेड़ बाहर करने पर रोक नही लगा पाने वाले कितने वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई अगर कार्रवाई नही किया तो इसके पीछे भाजपा सरकार की क्या मंशा है जो साफ दिखता है। गरीब मज़दूर पर गुजरात में हो रहे हमले पर चुप रहकर मोदी -नीतीश हमलावरों को मौन सहमति दे रहे है का भी आरोप नेताओं ने लगाया।नेताओं ने पलायन कर गए सभी गरीबों-मजदूरों को मुआवजा देने की मांग उठाया तथा हमला रोकने में नाकाम वरिष्ठ अधिकारियों को बर्खास्त करने की भी मांग किया।साथ ही देश विभाजित करने वाली भाजपा के मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।*
सुनील कुमार यादव,राज्य कमिटी सदस्य, भाकपा माले

96 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post