March 29, 2024 7:32 am

swatantraindialive7

भाजपा अलाकमान को मध्य प्रदेश के नेताओं पर नहीं है भरोसा, बाहरियों को दी जिम्मदारियां

भाजपा अलाकमान को मध्य प्रदेश के नेताओं पर नहीं है भरोसा, बाहरियों को दी जिम्मदारियां

*राहुल सिंह गहरवार प्रधान संपादक स्वतंत्र इंडिया लाइव 7 की रिपोर्ट*

प्रदेश में बीते डेढ़ दशक से भले ही भाजपा की सरकार है, लेकिन विकास के दावे और वादे अब पार्टी पर ही भारी पडऩे लगे हैं। चुनावी समय होने की वजह से पार्टी द्वारा विभिन्न स्तरों पर कराए गए सर्वे से जो फीडबैक पार्टी हाईकमान को मिला है उससे प्रदेश में सत्ता की मलाई खाने वाले नेताओं की लगता है कलई खुल गई है। यही

वजह है कि विस चुनाव को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अब प्रदेश के नेताओं पर अधिक भरोसा नहीं कर रहे हैं। पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अब वे प्रदेश की जगह बाहरी नेताओं पर अधिक भरोसा करते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि पार्टी ने विस चुनाव से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां दूसरे राज्यों के नेताओं को सौंपना तय कर लिया है। इसके तहत काम का जिम्मा भी बाहरी नेताओं को देना शुरू कर दिया गया है। इससे वे स्थानीय नेता परेशान हैं जो चुनावी समय में भी अपनी अहमियत बनाए रखना चाहते थे। हालांकि इस बारे में कोई नेता खुलकर बात नहीं करना चाहता। गौरतलब है कि बीते छह माह पहले से ही पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने मप्र में अपने दौरे तेज कर दिए थे। इसके बाद बीते महीने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री और झारखंड के नेता धर्मेंद्र प्रधान को मप्र विस चुनाव का प्रभारी नियुक्त कर दिया, जिसकी वजह से भाजपा के मप्र प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे की भूमिका नगण्य हो गई। यही नहीं अब राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को मप्र भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के ऊपर मप्र विस चुनाव के लिए मीडिया प्रभारी नियुक्त कर दिया गया। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सहित सभी प्रवक्ता, मीडिया पैनेलिस्ट भी पात्रा के निर्देशन में काम करेंगे। ऐसे में मुख्य प्रवक्ता और प्रदेश मीडिया प्रभारी की भूमिका भी लगभग समाप्त हो गई है। अब पार्टी सात संभागीय मुख्यालयों पर पहले से तैनात संभागीय मीडिया प्रभारी के ऊपर दूसरे राज्यों के प्रदेश पदाधिकारियों और राष्ट्रीय पदाधिकारियों को तैनात करने की तैयारी में है। इसी तरह से संभागीय चुनाव प्रभारी और विस प्रभारी पदों पर भी दूसरे राज्यों के नेताओं को नियुक्त करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

70 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post