April 20, 2024 1:34 am

swatantraindialive7

भाजपा का समृद्ध मध्य प्रदेश अभियान जनता के साथ छलावा– कांग्रेस

भाजपा का समृद्ध मध्य प्रदेश अभियान जनता के साथ छलावा– कांग्रेस

—————————————-
मध्य प्रदेश जिला सीधी– कांग्रेस पार्टी ने आज से प्रारंभ भाजपा के समृद्ध मध्य प्रदेश अभियान को प्रदेश की जनता के साथ बड़ा धोखा एवं छलावा बताते हुए कहा है कि इससे बड़ा मजाक प्रदेशवासियों के साथ और कुछ नहीं हो सकता की प्रदेश की 15 वर्ष की भाजपा सरकार चुनावी माह में अपने कार्यों का हिसाब किताब देने की बजाय सुझाव व आइडिया मांग कर एक वार फिर से प्रदेश की जनता को गुमराह करने की तैयारी में लग गई है | जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि जुमले व नारे गाड़ने में माहिर भाजपा कभी बीमारू कभी विकसित कभी विकासशील कभी स्वर्णिम मध्य प्रदेश और अब समृद्ध मध्य प्रदेश का नारा गढ कर एक बार फिर झूठ की बैसाखिओ पर चुनावी वैतरणी पार करने का प्रयास कर रही है| जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने अपने बयान में कहां की किसी भी राज्य की सरकार को प्रदेश का विकास करने के लिए 5 वर्ष का समय काफी होता है लेकिन प्रदेश की जनता ने राज्य की भाजपा सरकार को पूरे 15 वर्ष विकास के लिए दिए लेकिन इन 15 वर्षों में भी यह प्रदेश विकास की दृष्टि में तो देश मे प्रथम स्थान पर नहीं आया अपितु किसानों की आत्महत्या ,दुष्कर्म, बलात्कार, महिला असुरक्षा, भ्रष्टाचार घोटालों, कुपोषण, बेरोजगारी के कारण आत्महत्या में नंबर एक पर जरूर आ गया है ,और कितना शर्मनाक है कि 15 वर्ष बाद आज भी भाजपा विकास के लिए सुझाव व आइडिया मांग रही है | भाजपा जनता से आज भी पूछ रही है कि वे बताएं कि प्रदेश में चिकित्सा सुविधा कैसे सुलभ हो सकती है ?शिक्षा में गुणवत्ता को कैसे बढ़ाया जा सकता है? किसानों की आमदनी कैसे बढ़ सकती है ? कर प्रणाली कैसे आसान बन सकती है ? ट्रैफिक पार्किंग व जन यातायात के संबंध में सुझाव मांगे जा रहे हैं? मध्य प्रदेश के रोड मैप को लेकर सुझाव मांगे जा रहे हैं| भाजपा ने यह अभियान प्रारंभ कर यह मान लिया है कि पिछले 15 वर्ष की भाजपा सरकार विकास के मामले में पूरी तरह से फेल साबित हुई है| विकास को लेकर उसकी उपलब्धियां शून्य है |जो सरकार 15 वर्ष बाद भी विकास शिक्षा चिकित्सा पर सुझाव मांग रही है इससे समझा जा सकता है कि सरकार ने विकास को लेकर कुछ नहीं किया है| इसलिए वह चुनावी माह में इस तरह के गुमराह करने वाले झूठे अभियान चलाकर झूठ परोस कर जनता को एक बार फिर गुमराह करने के लिए लग गई है |कांग्रेस प्रवक्ता ने कहां कि प्रदेश वासी यह भली-भांति जानते हैं कि पिछले 15 वर्षों में भाजपा ने राज्य को बीमारू राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है |आज प्रदेश के किसानों की आत्महत्या का आंकड़ा देश में सर्वाधिक है |महिला उत्पीड़न एवं दुष्कर्म की घटनाओं में प्रदेश देश में शीर्ष पर है | गरीब राज्यों की श्रेणी में प्रदेश का स्थान देश में चौथे नंबर पर है| बेरोजगारी के कारण आत्महत्या करने वाले युवाओं के कारण प्रदेश देश में शीर्ष पर है | कुपोषण के मामले में देश में प्रदेश प्रथम नंबर पर है| बात करें अवैध खनन घोटाला इसमें भी प्रदेश का स्थान देश में शीर्ष राज्यों में है |कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी प्रदेश की स्थिति भयावह है| पिछले 15 वर्षों में झूठी घोषणाओं के दम पर झूठे सपने दिखाए गए हैं जो जमीनी धरातल पर उतर नहीं पाए हैं |चुनावी वर्ष में भाजपा विभिन्न झूठी योजनाएं लागू कर सत्ता हथियाना चाहती है जिसका सच प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है| प्रदेश के किसी हिस्से में सरकार नाम की कोई चीज नजर नहीं आती है| शिवराज सरकार के खाते में एक भी ऐसी उपलब्धि नहीं है जिसमें प्रदेश का सिर पिछले 15 वर्षों में गर्व से ऊंचा हुआ हो |किसानों की आत्महत्या ,महिला दुष्कर्म ,मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म, कुपोषण, युवाओं की आत्महत्या ,भ्रष्टाचार, घोटालों ने प्रदेश को देश में निरंतर शर्मसार ही किया है| फिर किस मुंह से भाजपा इस तरह के अभियान चलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है | कांग्रेस प्रवक्ता दीपू ने कहा कि भाजपा को समृद्ध मध्य प्रदेश अभियान के बजाय अपनी विफलता और नाकामियों के लिए माफी मांगो अभियान चलाना चाहिए|

136 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post