March 28, 2024 9:27 pm

swatantraindialive7

गोरख धंधे छुपाने के लिए भाजपा का मीडिया सेंटर शहर से दूर- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

गोरख धंधे छुपाने के लिए भाजपा का मीडिया सेंटर शहर से दूर- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि धन-बल और सत्ता का बड़ा अड्डा बनान जा रहा है भाजपा कार्यलय

भोपाल, 27 अक्टूबर 2018। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने शहर से दूर भाजपा मीडिया सेंटर बनाने पर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के दौरान होने वाले गोरख धंधे को मीडिया से छुपाने के लिए अपने कार्यालय से दूर मीडिया सेंटर बना रही है।
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आरोप लगाया कि अपनी हार देखते हुए भाजपा बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने जा रही है। इसकी रणनीति तैयार कर ली गई है। चुनाव में गोरख धंधे करने का अड्डा भाजपा का दीनदयाल परिसर स्थित मुख्यालय होगा। जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी डेरा डालेंगे। जहाँ साजिश, षड्यंत्र, और सत्ता का एक बड़ा समागम चुनाव के दौरान होगा। मीडिया के जाने से भाजपा की असलियत उजागर न हो इसलिए मीडिया सेंटर को भाजपा कार्यालय से दूर रखने की यह साजिश रची गई।
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि सभी पार्टी कार्यालयों के एकाद अपवाद को छोड़कर मीडिया सेंटर पार्टी कार्यालय में ही होते हैं । दीनदयाल परिसर में मीडिया के हिसाब से सारी व्यवस्थाएं की गई हैं इसके साथ ही यह स्थान मीडिया के लिए सुविधाजनक भी है। इन सब कारणों को दर किनार करने का स्पष्ट मतलब है कि भाजपा अपने कार्यालय को चुनाव प्रभावित करने के लिए धन-बल और सत्ता के दुरूपयोग का एक बड़ा अड्डा बनाने जा रही है। बड़े पैमाने का उपयोग करने जा रही है।

107 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post