April 23, 2024 5:08 pm

swatantraindialive7

कांग्रेस पार्टी ने दी पंडित नेहरू को पुष्पांजलि

कांग्रेस पार्टी ने दी पंडित नेहरू को पुष्पांजलि
—————————————-
आज भारत का जो भी स्वरूप है वह पंडित नेहरू की देन – बाबा
—————————————-
मध्य प्रदेश जिला सीधी- आजादी के महानायक देश के प्रथम प्रधानमंत्री विश्व शांति के अग्रदूत पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई |सुबह 9:00 बजे कांग्रेस जन जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा की अगुआई में जवाहर पार्क में एकत्रित होकर पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कांग्रेस कार्यालय जवाहर कांग्रेस भवन में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया| विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा ने कहा की आज भारत देश का जो भी स्वरूप दिखाई दे रहा है वह पंडित नेहरू की देन है | पंडित नेहरू की ही अध्यक्षता में कांग्रेस के अधिवेशन में संपूर्ण स्वराज्य का संकल्प लिया गया था| और देश को स्वाधीन स्वाधीन कराने मैं नेहरू जी ने कई साल तक जेल में अपना जीवन व्यतीत किया |आजादी के बाद जहां एक तरफ पंडित नेहरू द्वारा देश की तरक्की के लिए अनेक क्रांतिकारी निर्णय लिए गए वहीं गुटनिरपेक्ष आंदोलन की अगुआई कर विश्व शांति का संदेश देकर पूरे विश्व का नेतृत्व किया |इसीलिए उन्हें विश्व शांति का अग्रदूत एवं आधुनिक भारत का निर्माता की कहां जाता है |विचार गोष्ठी में जिला कांग्रेस कमेटी सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए |कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री कुमुदिनी सिंह जिला उपाध्यक्ष दया शंकर पांडे प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू संगठन सचिव जय सिंह बृजेंद्र मणि अवधि या हारून मंसूरी किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पंकज सिंह दीपिका वर्मा पुष्पा सिंह चंदेल माधुरी सिंह प्रभात सिंह दयाशंकर वर्मा गणेश द्विवेदी जान आलम खान रजनीश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे|

148 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post