March 29, 2024 1:15 am

swatantraindialive7

*धामनोद महिला मोर्चा ने सम्मेलन आयोजित कर की मतदान की अपील*

*धामनोद महिला मोर्चा ने सम्मेलन आयोजित कर की मतदान की अपील*

मध्य प्रदेश जिला धार शुक्रवार को धामनोद नगर भाजपा महिला मोर्चा मंडल का महिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया
इसमें मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री दीदी श्रेष्टा जी जोशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुषमा जी पाठक मंडल अध्यक्ष मधु सराफ पूर्व पार्षद सुनयना कर्मा,महिला मोर्चा जिला मंत्री व पार्षद देवकन्या मुकाती ओर मंडल की पदाधिकारी बहने व नगर की समस्त माता बहने उपस्थित रही। प्रदेश मंत्री श्रीमति जोशी ने कहा कि इस बार हमारी लड़ाई कांग्रेस से नही बल्कि विचार धारा से है और हमे मिलकर हमारी संस्कृति की विचार धारा को जीवंत रखना है तो भाजपा को मत देकर फिर से शिवराज सरकार बनाना है ।क्योंकि शिवराज सरकार ने जो योजनाएं ग्रामीण जनता को दी है उनका प्रत्यक्ष लाभ भी आम लोगों तक पहुंच रहा है प्रदेश की लाडली लक्ष्मी योजना को देश के हर प्रदेश तक ले जाने की बात हो रही है और मुख्यमंत्री के इस कार्य को सराहा भी गया है इसलिए हम विकास और हमारी संस्कृति के नाम पर जरूर शिवराज सरकार को एक बार लाने के लिए पूरे प्रयत्नशील हैं और आम मतदाता तक भाजपा की रीति नीति को हम जरूर पहुंचाएंगे और यह अभियान भी हमारा जरूर सफल होगा।।
उक्त कार्यक्रम का आभार धामनोद पार्षद ओर जिला मंत्री देवकन्या मुकाती ने माना।

118 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post