April 20, 2024 1:05 pm

swatantraindialive7

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपित राजद के निलंबित विधायक राजबल्लभ यादव दोषी करार

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपित राजद के निलंबित विधायक
राजबल्लभ यादव दोषी करार

बिहार दोषी करार दिया गया। इसके अलावा नाबालिग रेप केस में अन्य सभी 6 आरोपी दोषी करार दिए गये. दोषियों के खिलाफ 21 दिसंबर को सजा का एलान होगा। दुष्कर्म के चर्चित मामले में नवादा के राजद के निलंबित विधायक राजबल्लभ यादव के अलावा संदीप सुमन, पुष्पेंद्र कुमार, राधा देवी, राधा की बेटी सुलेखा देवी, छोटी उर्फ अर्पिता और टिशु कुमार दोषी ठहराए गये हैं।

इससे पहले इस मामले में विशेष जज परशुराम सिंह यादव ने आरोप पत्र पर दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। दोनों पक्षों के करीब 4 माह तक गवाही का सिलसिला चला। अभियोजन पक्ष की ओर से 22 और बचाव पक्ष की ओर से 15 गवाहों ने न्यायालय में अपनी गवाही दी। सभी की गवाही बिहार शरीफ सिविल कोर्ट में एडीजी वन में दर्ज की गई थी। उसके बाद इस मामले को पटना के एमपी एमएलए न्यायालय में ट्रांसफर कर दिया गया था। बिहारशरीफ महिला थाने में दुष्कर्म की प्राथमिकी 9 फरवरी 2016 को दर्ज हुई थी।

दुष्कर्म की घटना राजबल्लभ प्रसाद के पथरा इंग्लिश स्थित तीन मंजिला मकान में घटी थी। पीड़िता को नालंदा से नवादा विधायक के आवास पर ले जाया गया था। इस ने मामले में आरोपपत्र 20 अप्रैल 2016 को दायर किया था, जबकि अदालत ने 22 अप्रैल 2016 को आरोपियों के खिलाफ 6 सितंबर को आरोप गठित कर मामले की बिहार शरीफ कोर्ट में 15 दिसंबर 2016 से गवाही शुरू हुई थी। बिहारशरीफ न्यायालय ने दोनों पक्ष की बहस सुनी थी।

76 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post