May 19, 2024 6:52 am

swatantraindialive7

आज आएंगे भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री गौरव तिवारी

आज आएंगे भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री गौरव तिवारी

मध्य प्रदेश जिला सीधी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री गौरव तिवारी 30 दिसंबर को सीधी आएंगे। रविवार को विकास भवन में होने वाली भाजयुमो की बैठक में हिस्सा लेंगे। उक्त बैठक में भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला पदाधिकारी जिला कार्यसमिति सदस्य,मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित होंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा,प्रदेश मंत्री डॉ विक्रम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे । भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टि से संगठनात्मक विषयो एवं आगामी कार्यक्रम के संदर्भ में चर्चाए होंगी। यह जानकारी भाजयुमो के मीडिया प्रभारी तुषार द्विवेदी ने दी।

113 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post