April 20, 2024 2:05 am

swatantraindialive7

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को देखने उमड़ा जनसैलाब

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को देखने उमड़ा जनसैलाब

—————————————-
जनता मेरी भगवान सेवा में कमी रही होगी इसलिए नहीं मिला आशीर्वाद– अजय सिंह
—————————————-
मध्य प्रदेश जिला सीधी- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार जनता का धन्यवाद करने अपने गृह चुनाव क्षेत्र चुरहट में पहुंचे मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के सभा में जनता का जनसैलाब उमड़ पड़ा |अजय सिंह राहुल अपने दो दिवसीय प्रवास पर विधानसभा क्षेत्र चुरहट के विभिन्न अंचलों में मतदाताओं का धन्यवाद देने पहुंचे थे |उनका कार्यक्रम आज ग्राम खुड्डी , चकडौर एवं हनुमानगढ़ में संपन्न हुआ |नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के धन्यवाद सभाओं में भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा| पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि जो जनादेश आप लोगों ने हमको दिया है उसको मैं सर माथे पर ले रहा हूं |मैं आप लोगों का आभारी हूं क्योंकि आप लोग मुझे 6 वार विधायक बना कर सेवा का मौका दिया और विषम परिस्थितियों में जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं थी तब भी मैं आप लोगों की सेवा करने का भरसक प्रयास किया|जब 15 साल तक मध्यप्रदेश में मेरी सरकार नहीं थी तब आप लोगों ने मुझे विधायक बनाया ऐसी स्थिति में जितना काम होना चाहिए इतना काम मैं नहीं कर पाया और जब 15 साल बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तथा मुझे आपकी सेवा अच्छे से करने का अवसर आया तो आप लोगों ने वह अवसर ही छीन लिया| उन्होंने कहा कि जनता मेरी भगवान है मुझसे सेवा करने में कोई कसर रह गई होगी इसीलिए मुझे आप लोगों का आशीर्वाद इस बार नहीं मिल पाया |उन्होंने चुराहट के नवनिर्वाचित विधायक शरतेंदु तिवारी को बधाई भी दी और कहा कि क्षेत्र के विकास में मेरा पूरा नैतिक समर्थन उनको मिलेगा| उन्होंने विधानसभा चुनाव में सहयोग एवं समर्थन देने के लिए सभी जनता जनार्दन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी दिया| कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बसंती देवी कोल , सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदोरिया ,सरदार अजीत सिंह ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष पंडित बाला प्रसाद त्रिपाठी ने भी संबोधित किया| कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता विष्णु बहादुर सिंह ने किया |इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान, भारत सिंह ,किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जगदीश मिश्रा ,ज्ञान सिंह ,जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के अध्यक्ष केडी सिंह ,यूथ कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना मिश्रा ,हरिहर गोपाल मिश्रा, अरविंद तिवारी ,आनंद सिंह सेर ,नीलम सिंह परिहार, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ,पार्षद बांके अवधिया ,श्रवण सिंह ,डॉक्टर महेंद्र सिंह अशोक सिंह ,भोला प्रसाद गुप्ता ,गणेश सोनी ,गोमती प्रसाद पांडे 9राम सुमिरन सेन, प्रकाश सिंह परिहार, ददन सिंह गौड़ ,अंशुमान सिंह ,भास्कर मिश्रा ,भानु प्रसाद शास्त्री, पी एन शुक्ला ,पंकज सिंह ,ओंकार सिंह कर चुली ,जय सिंह, सुखी नंद गुप्ता ,जगदीश सिंह ,ब्लॉक कांग्रेस मझौली के पूर्व अध्यक्ष जमुना प्रसाद वर्मा ,राम कुमार सिंह , नवीन सिंह, केशव प्रसाद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन महिला एवं पुरुष भारी संख्या में पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे| उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ने दी है|

152 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post