April 24, 2024 8:48 pm

swatantraindialive7

भाजपा और भ्रष्टाचार दोनों का हुआ एक साथ सफाया- दीपू

भाजपा और भ्रष्टाचार दोनों का हुआ एक साथ सफाया- दीपू

—————————————-
मध्य प्रदेश जिला सीधी- जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ने जारी एक बयान में कहा है कि भाजपा और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पूरक हैं | विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सफाई के साथ ही प्रदेश से भ्रष्टाचार का भी लगभग सफाया हो गया है |उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से भाजपा के कुशासन एवं भ्रष्टाचार से आम आदमी का जीवन दूभर हो गया था| प्रदेशवासियों को अपने छोटे मोटे कार्य करवाने के लिए भी रिश्वत देनी पड़ती थी |शासन के सभी विभागों एवं कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया था| हर दफ्तर में भाजपा के दलाल सक्रिय थे |बिना दलाली किसी भी प्रकार का काम नहीं होता था| लालफीताशाही हावी हो गई थी| कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी थी |इन्हीं सब कारणों से प्रदेश का आम जनमानस भाजपा को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस पर भरोसा जताया है |उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बने अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं बावजूद इसके भी सुशासन अब दिखाई देने लगा है |किसी भी दफ्तर कार्यालय में अब किसी भी अधिकारी कर्मचारी को रिश्वत मांगने की हिम्मत नहीं पड़ रही है| प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी कलेक्टरों को इसके लिए अस्पष्ट चेतावनी दे रखा है |कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार ऊपर से फैलता है भाजपा सरकार में अधिकारियों से महीना पड़ता था| अपने आकाओं को महीना पहुंचाने के लिए भ्रष्ट अधिकारी जनता से खुलेआम रिश्वत की मांग करते थे |ऐसा करने में उन्हें कोई डर इसलिए नहीं लगता था कि उनको सत्ता का राजनैतिक संरक्षण प्राप्त था और वह अनाप-शनाप नियम विरुद्ध वी कार्य करते थे |लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने के बाद परिस्थितियां बदल चुकी हैं अब अधिकारी कर्मचारी जनता के कार्य को अपना कर्तव्य मांगने लगे हैं |भ्रष्ट अधिकारी एवं कर्मचारी अब यह समझ गए हैं कि उनको संरक्षण देने वाले बेईमान नेता अब सत्ता से बाहर हो गए हैं|

176 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post