April 20, 2024 4:56 am

swatantraindialive7

किसान कर्ज माफी पर भाजपा कर रही किसानों को गुमराह- कौशल्या गोटिया

किसान कर्ज माफी पर भाजपा कर रही किसानों को गुमराह- कौशल्या गोटिया

—————————————-
कौशल्या गोटिया के मुख्य अतिथि में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न
—————————————-
मध्य प्रदेश जिला सीधी- आगामी लोकसभा चुनाव मे कांग्रेस पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त सीधी लोकसभा की प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन की पूर्व मंत्री सुश्री कौशिल्या गोटिया के मुख्य अतिथि तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी की बृहद बैठक पार्टी कार्यालय जवाहर कांग्रेस भवन में संपन्न हुई |बैठक को संबोधित करते हुए सुश्री गोटिया ने कहा कि विंध्य क्षेत्र में विधानसभा के नतीजों से पूरी पार्टी आश्चर्यचकित हैं |यह क्षेत्र राजनीति के पुरोधा राष्ट्र नायक कुंवर अर्जुन सिंह के नाम से जाना जाता था |राजनीति का सूर्योदय विंध्य से होता था और पूरा देश प्रकाशित होता था| लेकिन आज विंध्यकी राजनीत अंधेरे में गुम होती दिख रही है| इस क्षेत्र में कांग्रेस की जो स्थिति है वह काफी चिंताजनक है| उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल फर्जी घोषणाएं और लोगों को भड़काने का कार्य करती है |फर्जी और भाजपा एक दूसरे की पर्याय बन चुकी है| भाजपा से अब आम जनता का मोहभंग हो चुका है |उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी के झूठे भाषण और जुमलों से तंग आ चुकी है |और अब पूरी तरह से सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है |उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ के किसान ऋण माफी की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा किसानों का कर्ज माफ कर देने से भाजपा परेशान हो गई है |वह नहीं चाहती थी कि प्रदेश के अन्नदाता कर्ज के बोझ से मुक्त हो| इसीलिए भाजपा किसान ऋण माफी पर किसानों को गुमराह करने के लिए भ्रामक प्रचार कर रही है |सुश्री गोटिया ने आगे कहा कि कांग्रेस सिद्धांतों एवं नीतियों पर चलने वाली पार्टी है |कांग्रेस घोषणा नहीं करती कांग्रेस का वचन पत्र ही कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र है |उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ वचन पत्र में दिए गए एक-एक बिंदु का पालन करने के लिए कृत संकल्पित हैं |कन्या विवाह योजना की राशि ₹51000 प्रत्येक जिलों में कांग्रेस सरकार द्वारा पहुंचा दी गई है |प्रत्येक गांव पंचायतों में गौशाला का निर्माण तीव्र गति से चालू होने जा रहा है सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर ₹1000 कर दी गई है| उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य संगठन का है| कांग्रेस संगठन के अनुशासित कार्यकर्ता यदि मुख्यमंत्री की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने में कामयाब हो जाएंगे लोकसभा का चुनाव कांग्रेस पार्टी को सीधी से दुनिया की कोई ताकत नहीं हरा सकती | सुश्री गोटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रत्येक जिलों में बड़े-बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रहे हैं इसकी भी तैयारी आप लोगों को करनी है | सुश्री गोटिया ने बूथ लेवल पर संगठन को काफी सशक्त बनाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया | उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि यदि प्रशासन सरकारी काम में कोताही करता है और कार्यकर्ताओं की नहीं सुनता है 1 मिनट में जीरो से लेकर टॉप तक की प्रशासनिक सर्जरी की जाएगी |इसी तरह से मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश पार्टी संगठन में भी है यदि संगठन सक्रिय होकर सरकार की योजनाओं को जनता के बीच में प्रचार-प्रसार नहीं करेगा तो संगठन की भी सर्जरी की जाएगी| |इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने कहा कि हमें विधानसभा चुनावों से सबक लेना चाहिए और अभी से लोकसभा की तैयारी में जुट जाना चाहिए उन्होंने कहा कि समय ज्यादा नहीं है हमारी सरकार जनहित में दर्जनों क्रांतिकारी निर्णय ले चुकी है उन निर्णय योजनाओं को हमें अधिक से अधिक जनता को बताने की आवश्यकता है| उन्होंने आगामी 8 फरवरी को राहुल गांधी के भोपाल में होने वाली किसान रैली में सभी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक किसानों के साथ आवश्यक रूप से पहुंचने का निर्देश भी दिया |बैठक को मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी ,पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बसंती देवी कोल ,वरिष्ठ नेता विष्णु बहादुर सिंह ,महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री कुमुदिनी सिंह, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अशोक कोरी ,श्रीरामा मिश्रा, विनोद मिश्रा ,नगर पालिका के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, दिनेश द्विवेदी ,डॉ महेंद्र तिवारी, दिलीप सितानी ,राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ कुमार सौरभ सहित कई कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया |उक्त बैठक में लोकसभा के चुनाव में पार्टी के विजय कैसे हो इस बिंदु पर सुझाव मांगे गए थे जिसमें अधिकांश वक्ताओं ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल को सीधी से चुनाव लड़ने एवं नेतृत्व करने की माग लोकसभा प्रभारी सुश्री कौशिल्या गोटिया से किए | कार्यक्रम का संचालन संगठन प्रभारी महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह ने किया |इस अवसर पर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जगदीश मिश्रा ,आनंद सिंह शेर भारत सिंह ,दान बहादुर सिंह ,रंजना मिश्रा ,अरविंद तिवारी ,आनंद मंगल सिंह ,भानु पांडे ,प्रदीप सिंह दीपू ,अब्दुल समद, दया शंकर पांडे ,ओंकार सिंह कर चुली ,हरिहर सोनी ,बांके अवधिया पार्षद, अरविंद तिवारी संकट, जय सिंह , वीरेंद्र मिश्रा, भूपेंद्र सिंह महेंद्र ,राम बहु चतुर्वेदी ,अब्दुल मजीद खान ,मोहम्मद हाफिज लाला ,राम विलास पटेल, राजकुमार सिंह ,प्रवेश सिंह, राजगोर जयसवाल, विनोद विश्वकर्मा ,धर्मराज सिंह, डॉ धर्मेंद्र द्विवेदी ,जान आलम खान ,अनूप सिंह कमरो, अंशुमान सिंह, प्रकाश सिंह परिहार ,गोविंद गुप्ता, दीपक मिश्रा ,श्रीमती रमा जयसवाल ,माधुरी सिंह, पुष्पा सिंह ,लघु वनोपज समिति के अध्यक्ष रामरति सिंह ,गणेश द्विवेदी ,संजय मिश्रा ,राम लखन कुशवाहा ,असलम खान, ज्ञानेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक मंडलम एवं सेक्टर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

77 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post