April 20, 2024 2:35 am

swatantraindialive7

भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र

भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र

मध्य प्रदेश जिला सीधी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने संसदीय क्षेत्र के लिए जो निर्णय लिया गया है उसे भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पचा नहीं पा रहे हैं वे भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों से विमुख हो जाने का आरोप लगाते हुए ना केवल अपने पदों से त्यागपत्र दे रहे हैं बल के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा लगातार देते जा रहे हैं बीते सप्ताह जहां सिंगरौली के जिलाध्यक्ष ने त्यागपत्र देकर विरोध की मुहिम को गति दिया था उनको तो संगठन के पदाधिकारियों ने मनाने में कामयाब हो गए लेकिन सीधी जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष लालचंद गुप्ता अपने दो हजार से ज्यादा समर्थक साथियों के साथ भाजपा से त्यागपत्र दिया उन्हें मनाने में कामयाबी हासिल नहीं हो सके अंत में भी कांग्रेस के पाले में चले गए उनके पाला बदलने से भाजपा को जहां हो रहे थे वहीं कांग्रेस को आंशिक फायदा मिलने की उम्मीद जग रही थी। इस संकट से भाजपा आगे उबर भी नहीं पाएगी की पूर्व सांसद गोविंद मिश्र ने भी भाजपा छोड़कर राजनीतिक सन्यास लेने की घोषणा कर दी राजनीतिक सन्यास की घोषणा तो कर दी लेकिन पार्टी की नीति और रीत का जमकर विरोध किया। यहां तक की निवर्तमान सांसद के किए गए कार्य का विरोध दर्ज कराते हुए उनके कार्यों की जांच कराने की मांग भी कर डाली इतना ही नहीं सीधी तक रेल पहुंचाने के दिखाए जा रहे हैं सपनों की हवा पूर्व सांसद ने तब निकाल दे ज उन्होंने खुलासा किया कि वर्ष 2009 से लेकर 2014 के बीच में ही 45 गांवों के लोगों को मुआवजा का वितरण कर नौकरी तक दे दी गई थी वर्ष 2014 से लेकर वर्ष 2019 तक कितने गांव का सर्वे हुआ है और मुआवजा वितरण किया गया है एक भी किसान को नौकरी दिलाई गई हो तो उसका उल्लेख किया जाय। अन्य कार्यों का भी विवरण देकर उन्होंने खुद पार्टी छोड़ने के घोषणा कर सन्यास लेने की घोषणा किया है। गोविंद मिश्रा के त्याग पत्र देने की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि सिंगरौली नगर निगम के पार्षद व सीधी जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मधु शर्मा ने भी खुद को उपेक्षित महसूस करते हुए अपने सभी दायित्व का परित्याग करने और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र देने का पत्र उन्होंने जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। उनके त्यागपत्र देते हैं सिगरौली जिले में भी भाजपा के विरोध में खड़े होने वालों की संख्या में ईजाफा हो गया है। जैसे-जैसे चुनाव अपने सभा पर आता जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के रुस्तम नेताओं का एक कुनबा तैयार होता है जो पार्टी के लिए नासूर बन सकता है।

328 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post