What's hot

10:38 बजे तक प्राथमिक विद्यालय जमोडी़ माझी का नहीं खुला ताला अंधेर नगरी चौपट राजा देखें वीडियो

Table of Content

मध्य प्रदेश जिला सीधी जी हां हम बात कर रहे हैं इन दिनों सीधी जिले ही नहीं पूरे मध्य प्रदेश में शासन के आदेश अनुसार 10:00 बजे सभी विद्यालयों का गेट खुल जाना चाहिए लेकिन दुर्भाग्य है सीधी जिले का एक ऐसा विद्यालय जो नेशनल हाईवे रोड से लगा हुआ है जहां देखने को मिला है कि 10:38 पर गेट का ताला नहीं खुला था जिसका वीडियो उपलब्ध है। प्राथमिक विद्यालय जमोड़ी मांझी टोला विद्यालय का नाम है यह घटना दिनांक 10 अगस्त 2026 की है वीडियो बनाते समय लोगों से जब पूछा गया तो ग्रामीण जनों ने बताया कि हमेशा इस विद्यालय में इसी तरह होता है मनमर्जी तरीके से विद्यालय के गेट खोले जाते हैं और बिना समय के छुट्टी भी दे दी जाती है विद्यालय में जो शिक्षक पदस्थ हैं उनका नाम है श्रीमती विद्यावती पांडे एवं प्रधानाध्यापक शर्मिला पांडे उक्त समय पर उपस्थित नहीं रहती हैं। जबकि दुर्भाग्य की बात तो यह है कि अनियमित रूप से अध्यापन कार्य ठप पड़ा हुआ है जबकि जिला कलेक्टर के नाक के नीचे विद्यालय समय पर नहीं खोली जा रही है तो अन्य विद्यालयों का क्या हाल होगा ऐसे में दोषी शिक्षक के ऊपर कार्यवाही होना उचित होगा जिला कलेक्टर को इस मामले को लेकर संज्ञान लेना चाहिए।

Tags :

swatantraindialive7.com

Related Posts

Must Read

Popular Posts

© Copyright 2026 by Swatantraindialive7