What's hot

संजय टाइगर रिजर्व पोंडी रेंजर पर भ्रष्टाचार के आरोप युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव ने मुख्य वन संरक्षक वन बल प्रमुख भोपाल को ज्ञापन सौंपे

Table of Content

डीएफओ संजय टाइगर रिजर्व के इशारों पर जमकर निर्माण कार्यों में हुआ भ्रष्टाचार

रेंजर कविता कोल पर निर्माण कार्यों में अनियमिताओं के लगे आरोपों पर जवाब देने से बचते डीएफओ

मध्य प्रदेश भोपाल जी हां हम बात कर रहे हैं इन दोनों पूरे मध्य प्रदेश में ही भ्रष्टाचार की जमकर इबादत लिखी जा रही है ऐसा कोई विभाग नहीं बचा हुआ है जहां बिना रिश्वत लिए आम जनता का कार्य सरकारी विभागों में बैठे अधिकारी कर रहे हों बगैर चढ़ोतरी कोई काम होने वाला नहीं है। आपको चढ़ोतरी होगी तभी विभाग में बैठे अधिकारी आपकी तरफ देख सकेंगे ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है मध्य प्रदेश के युवा कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रकाश सिंह परिहार ने मुख्य वन संरक्षक भोपाल को एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया है कि कविता कोल (रेंजर) संजय टाइगर रिजर्व रेंज पौड़ी- वस्तुआ जिला सीधी द्वारा करोड़ों रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराये जाने के संबंध में ज्ञापन सोंपा है। युवा कांग्रेस मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रकाश सिंह परिहार के द्वारा ज्ञापन सौंपते हुए यह भी बताया गया है। कि संजय टाइगर रिजर्व रेंज पोंडी वस्तुआ में 5 वर्षों में कई अनेक कार्य हुए हैं जिनका भौतिक स्तर पर सत्यापित नहीं है तथा मशीनों द्वारा कार्य कराए गए हैं एवं निर्माण कार्यों को कागज में ही सीमित रखा गया है मौके से कोई कार्य नहीं हुए हैं रेंजर पर यह भी आरोप है कि अपने रिश्तेदारों या ठेकेदारों के खाते में पेमेंट किया गया है। जबकि रेंजर कविता कोल का स्थानांतरण भी हो चुका है लेकिन अभी तक भार मुक्त डीएफओ द्वारा नहीं किया गया है यह बड़ा सवाल है कि किस कारण से रेंजर को अब तक भार मुक्त नहीं किया जा रहा है। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रकाश सिंह परिहार द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर बताया गया है कि 15 दिवस के अंदर निर्माण कार्यों की जांच कर कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं हुई तो विधानसभा सत्र में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Tags :

swatantraindialive7.com

Related Posts

Must Read

Popular Posts

Get in Touch

© Copyright 2024 by BlazeThemes