April 29, 2024 12:04 am

swatantraindialive7

सतना से सीधी आ रही श्याम बस छुहिया घाटी में पलटी: दर्जनों यात्री घायल 12 यात्रियों को आई गंभीर चोंटे, रीवा अस्पताल में चल रहा इलाज

सतना से सीधी आ रही श्याम बस छुहिया घाटी में पलटी: दर्जनों यात्री घायल
12 यात्रियों को आई गंभीर चोंटे, रीवा अस्पताल में चल रहा इलाज

 

 

मध्य प्रदेश जिला सीधी जी हां हम बात कर रहे हैं।सतना से सीधी आ रही श्याम कम्पनी की बस क्रमांक एमपी 17 पी 0374 सीधी जिले के पुलिस चौकी पिपरांव अन्तर्गत बघवार तरफ से छुहिया घाटी के दूसरे मोड़ में ब्रेक फेल हो जाने से बस 30 फिट नीचे खाई में जा गिरी जिससे बस में सवार 32 यात्री घायल हो गए हैं। घायल यात्रियों में 12 की हालत गंभीर बताई गई है। गंभीर रूप से घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा भेज दिया गया है।
घटना के संबंध में पिपरांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे श्याम बस सर्विस अपने निर्धारित समय पर सतना से सीधी आ रही थी जहां छुहिया घाटी में अचानक ब्रेक फेल हो जाने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर तीस फिट नीचे खाई में जा गिरा। गनीमत यह रही कि पेड़ो से टकराते हुए बस तीस फिट गहराई पर नीचे गिरी अगर यह सीधे घटना स्थल से तीस फिट नीचे पहुंचती तो भयावह हादशा हो सकता था। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
*मौके पर पहुंचे कलेक्टर*
सतना से सीधी आ रही बस के छुहिया घाटी में दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना प्राप्त होने पर प्रशासन द्वारा तत्परता से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर साकेत मालवीय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में घायलों से मुलाकात की तथा चिकित्सकों को समुचित चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उपखण्ड अधिकारी चुरहट शैलेश द्विवेदी ने बताया कि बस में लगभग 35 लोगों के सवार होने की जानकारी मिली है, जिनमें से गंभीर रूप से घायल 12 व्यक्तियों को रीवा रेफर किया गया है। 20 घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में उपचार जारी है। एसडीओपी विवेक गौतम सहित प्रशानिक अमला मौके पर उपस्थित होकर तत्परता से कार्यवाही कर रहा है।
बस दुर्घटना में ये रहे प्रमुख रूप से घायल
छुहिया घाटी में हुई बस हादसे में घायलों में अजय सिंह पिता दीनबंधु, अक्रमण प्रजापति पिता कुंजलाल 69 वर्ष निवासी बैढऩ, संजय कुमार पिता दिनेश 20 वर्ष मुकुन्दपुर, हिमांशु साह पिता अंजनी 18 वर्ष गहिलरा, रामप्रकाश शर्मा पिता रामपाल 50 वर्ष निवासी गहिलरा, बंशगोपाल केवट पिता रामचरण 50 वर्ष गुजरेड, रामजी शाह पिता तिलकधारी 78 गहिलरा, सूरज सिंह पिता हीरा सिंह 16 वर्ष करकोता, कलम सिंह पिता सोनई 65 वर्ष करकोटा, सोनू कोल पिता रामायण 24 वर्ष झगरी, साहिल कोल पिता रामायण 3 वर्ष झगरी, निर्मल कोल पिता रामायण 5 वर्ष झगरी, सुशील केवल पिता सरिमन 36 वर्ष गुजरेड़, सियादुलारी सिंह पिता हरिकुमार 40 वर्ष सीधी, कविता सिंह 36 वर्ष चितांग सीधी, गब्बर खान पिता हमीम 28 वर्ष, खुशबू बानो आदि शामिल रहे।

951 Todays Views

राशिफल

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

Recent Post