What's hot

छात्रावास की छात्राओं ने खोला मोर्चा, अधीक्षिका एवं उनके पति पर लगाए गंभीर आरोप; कलेक्ट्रेट पहुंचकर की शिकायत

Table of Content

मध्य प्रदेश जिला सिंगरौली जी हां हम बात कर रहे हैं। जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास की आधा दर्जन से अधिक छात्राएं सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं और छात्रावास अधीक्षिका अगासिया रावत एवं उनके पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। छात्राओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
छात्राओं ने आरोप लगाया कि अधीक्षिका के पति बिना किसी वैधानिक अनुमति के छात्रावास परिसर में रहते हैं और छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करते हैं। छात्राओं का कहना है कि उनके द्वारा कई बार आपत्तियां जताने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
शिकायत में छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि उनसे छात्रावास की साफ-सफाई कराई जाती है और भोजन बनाने जैसे कार्य भी करवाए जाते हैं। विरोध करने पर दबाव बनाए जाने की बात भी छात्राओं ने कही है।
छात्राओं के अनुसार, वे इस संबंध में पहले भी कई बार कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इस बार छात्राओं ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।
शिकायत मिलने के बाद सहायक आयुक्त ने छात्राओं को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब मामले में प्रशासनिक जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Tags :

swatantraindialive7.com

Related Posts

Must Read

Popular Posts

© Copyright 2026 by Swatantraindialive7